Home Blog Page 271

पकड़ी दीक्षित में सागौन के छह पेड़ काटे गए:वन विभाग को मौके पर मिलीं जड़ें, लकड़ी कहां ले गए इसकी जानकारी नहीं

परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित ग्राम सभा में दो दिनों में सागौन के छह पेड़ काटे गए। रविवार को सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वहां कटे पेड़ नहीं मिले, लेकिन उनकी जड़ें जमीन में मिलीं। फॉरेस्टर शैलेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण में छह पेड़ों की जड़ें मिलीं। कटे पेड़ों की लकड़ी कहां ले जाई गई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। दो दिनों तक पेड़ काटे जाने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वन विभाग ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश चौरसिया ने बताया कि फॉरेस्टर ने मौके का निरीक्षण किया है। वहां सागौन के छह पेड़ों की जड़ें मिली हैं। मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी

भाजपा नेता तेजा ने पैड़ा वाले बाबा से मुलाकात की:सुंदर जी महाराज समेत साधु-संतों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

बस्ती में रविवार को भाजपा नेता और महादेवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तेजा ने आश्रम पहुंचकर पैड़ा वाले बाबा से मुलाकात की। उन्होंने बाबा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बाबा आश्रम लौटे हैं।
इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक सुंदर जी महाराज समेत कई साधु-संत मौजूद रहे। उन्होंने भी बाबा का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
अस्पताल से लौटने के बाद से बाबा से मिलने के लिए शुभचिंतक, अनुयायी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और साधु-संत आश्रम पहुंच रहे हैं।

‘इस कुमारस्वामी को कोई छू नहीं सकता’, स्टिंग मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक सरकार और पुलिस को दी चुनौती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में स्टिंग मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निशाना बनाकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन नई दिल्ली में खरीदा गया था और बाद में इसे केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के आधिकारिक आवास पर सौंपा गया था।

पुलिस के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने कमिश्नर को चुनौती दी और कहा कि वह सोमवार को जांच के विवरण का खुलासा करेंगे। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, यह फोन दिल्ली के करोल बाग की एक दुकान से आरोपी रितेश पांडे और विनोद शर्मा ने खरीदा था और बाद में इसे कुमारस्वामी के आधिकारिक आवास पर प्रज्वल प्रसाद को सौंप दिया गया था।

24 अक्टूबर को हुई थी पांडे की गिरफ्तारी

पुलिस आयुक्त ने जांचकर्ताओं को दिए गए पांडे के बयान का हवाला देते हुए बताया कि यह काम कथित तौर पर प्रसाद के निर्देश पर किया गया था, जो उस समय आवास पर मौजूद थे। पांडे को 24 अक्टूबर को नई दिल्ली में गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया था और वह इस मामले में पकड़े जाने वाला पहला आरोपी है।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी सबूतों (जिनमें फोन की खरीद और डिलीवरी की जगह से जुड़ी जानकारी शामिल है) ने उनके बयान के कुछ हिस्सों की पुष्टि की है। जांचकर्ताओं को पांडे और प्रसाद के बीच वित्तीय लेन-देन के सबूत भी मिले हैं, जिनकी पुष्टि की जा रही है।

आरोपों पर कुमारस्वामी ने क्या कहा?

सीमांत कुमार सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने कहा, “यह पुलिस आयुक्त कौन हैं? आज पुलिस आयुक्त ने जो भी बयान दिया है, कल आपको मेरी तरफ से भी इस पर बयान मिलेगा। जांच किस चरण में है? आयुक्त क्या कदम उठा रहे हैं और वे किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? मैं कल सब कुछ स्पष्ट कर दूंगा।”

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जांच को संभालने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा, “इस सरकार के राज में राज्य में क्या हो रहा है? यहां शासन-व्यवस्था का क्या हाल है? मैं कल आपके सामने ये सारी बातें रखूंगा। यह सरकार, मुख्यमंत्री और यहां के अधिकारी कोई भी कुमारस्वामी का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं उन्हें चुनौती दूंगा। वे मुझसे डरते हैं। कल मैं आपको पूरी जानकारी दूंगा कि इस सरकार के तहत जांच कैसे चल रही है और इस जांच के जरिए सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है।”

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शर्मा और प्रसाद दोनों को नोटिस भेजे गए थे, लेकिन किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया। दोनों फिलहाल फरार हैं और उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस उनकी इन अर्जियों का विरोध करने की तैयारी में है और दोनों की तलाश कर रही है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि आगे की पूछताछ से यह साफ हो सकेगा कि इस मामले में उनकी क्या भूमिका थी और कथित तौर पर चलाए गए इस ऑपरेशन के बारे में और भी जानकारी मिल सकेगी। यह मामला सितंबर में यूट्यूब पर सामने आए दो वीडियो से जुड़ा है, जिनमें सिद्धारमैया के खिलाफ आरोप लगाए गए थे।

माता रानी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:सुबह से मंदिरमें जुटने लगे श्रद्धालु' परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

श्रावस्ती के इकौना कस्बे स्थित शैलपुत्री मंदिर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही माता रानी के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुट गई। हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से मंदिर में जुटने लगे श्रद्धालु भंडारे में इकौना कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिला, पुरुष और युवाओं ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर माता रानी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मंदिर परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते रहे। भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की। कतारबद्ध तरीके से वितरित किया गया प्रसाद भंडारे में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन से जुड़े लोगों ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। सेवा और धार्मिक एकता का दिया संदेश भंडारे में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ धार्मिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। क्षेत्रीय लोगों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद इस मौके पर सत्य प्रकाश गुप्ता, लव कुश, प्रीतम जायसवाल, मनीष और पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। आयोजन में शामिल लोगों ने माता रानी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की।

INDI गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: वोट चोरी के खिलाफ संग्राम को अब CEC से आगे पीएम मोदी-शाह तक ले जाने की तैयारी में विपक्ष

संजय मिश्र, नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने रामलीला मैदान की रैली के साथ ही वोट चोरी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के मुद्दे से आगे बढ़ाते हुए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह की राजनीतिक-कानूनी घेराबंदी करने का एलान कर दिया।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रैली में दो टूक कहा कि ज्ञानेश कुमार सीइसी पद से हटेंगे और ‘देशद्रोह’ के मामले में उन्हें जेल भेजा जाएगा। पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा ‘ज्ञानेश कुमार के बाद वोट चोरी मामले में इन दोनों को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वे कानून से बच सकते हैं।’

एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से वोटरों को हटाए जाने को देश की आत्मा प्रहार तथा नागरिकों की आवाज दबाने का गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि देश को सही पटरी पर लाने का पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है।

विपक्षी INDI गठबंधन की रामलीला मैदान में रविवार को वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में जुटी भारी भीड़ का वोट चोरी के खिलाफ मजबूत संदेश देने के लिए आभार जताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को जो संदेश देना था वह लोगों ने दे दिया है। यह आवाज किसी एक पार्टी की नहीं बल्कि देश के युवाओं, किसानों और मजूदरों की साफ आवाज है कि हम लोकतंत्र को नष्ट नहीं होने देंगे चाहे आप खुद को जितना भी बड़ा समझें, संविधान से बड़े नहीं हो सकते।

विपक्षी गठबंधन के मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, फारूख अब्दुल्ला जैसे तमाम शीर्षस्थ नेताओं की मंच पर मौजूदगी के बीच राहुल गांधी ने बंगाल का चुनाव लूटने की ममता की बात का समर्थन करते हुए दावा किया कि सालों से वोट चोरी हो रही है।

मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव सब में वोट चोरी हुई है। 2024 चुनाव के बाद 13.3 करोड़ वोटर मतदाता सूची से हटाए गए यानि 15 प्रतिशत वोटर बाहर किए गए। जबकि 2024 में एनडीए और विपक्ष के बीच केवल तीन प्रतिशत वोटों का फर्क था इसका मतलब है कि यह चोरी का चुनाव था और यह बात खुद चुनाव आयोग कह रहा है।

रैली के लिए खरगे के आवास से एक साथ निकले विपक्षी दिग्गजों के साथ राहुल गांधी ने कुछ किलोमीटर तक खुली जीप में सवार होकर सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ के साथ मार्च करते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। सबसे आखिरी में बोलते हुए राहुल गांधी ने सीईसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार का कृत्य कोई सामान्य चोरी नहीं कानून की भाषा में इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ कहते हैं और यह देशद्रोह है।

ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह अब डर से रात को सो नहीं पा रहे क्योंकि देश का गला घोंटा है और सच्चाई यह भी कि न मोदी सो रहे न अमित शाह।

वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई को आगे ले जाने के विपक्ष के एजेंडे को साफ करते हुए कांग्रेस नेता ने गृहमंत्री के बयान कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे का सहारा लेते हुए पलटवार किया। राहुल गांधी ने कहा ‘अमित शाह कहते हैं कि कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे। तो उल्टा मैं बता दूं कि अगर वे जाना भी चाहें तो हम जाने नहीं देंगे।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह आप बात समझिए ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं। भूलिए मत जो वोट चोरी की है उसमें नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी ही होगी।’

भाजपा-संघ पर सीबीआई, ईडी, नौकरशाही, पुलिस से लेकर न्यायपालिका सब पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हम उनके जैसे नफरत फैलाने वाले नहीं बल्कि देश में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले हैं और मोदी, शाह, ज्ञानेश या आरएसएस किसी को दुश्मन नहीं मानते। मगर लोकतंत्र और संविधान पर आक्रमण हम स्वीकार करने को तैयार नहीं क्योंकि देश के नागरिकों की आवाज मेरे लिए धर्म से भी जरूरी चीज है। इस आवाज की रक्षा ही मेरा धर्म है।

महात्मा गांधी की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति रक्षा की बात के अनुरूप सबसे अंतिम लाइन में खड़े नागरिक की आवाज की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताई। राहुल गांधी ने मोदी-शाह तथा आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे देश कराह रहा है और भाईचारा और मोहब्बत चाह रहा है और हम यही करके दिखांएगे। कांग्रेस नेता ने अदाणी समूह को देश की सारी संपत्तियां सौंपने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें ऐसा देश कतई नहीं बनने देंगे जहां सब कुछ केवल दो-तीन लोगों के पास हो।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोट चोरी की लड़ाई को मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान में तब्दील करने की घोषणा करते हुए कहा कि कि जब तक भाजपा को सत्ता से हटाया नहीं जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रामलीला मैदान में विपक्ष के जुटान को ‘वोट चोरों’ के खिलाफ ‘महाभारत’ बताते हुए ज्ञानेश कुमार पर प्रहार किया। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के एसआईआर का शिकार बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम हारे नहीं, वोट काटकर चुनाव लूटा गया है और हम ऐसा करने वालों को छोड़ेंगे नहीं जान की बाजी लगाकर लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे।

राम-भरत मिलाप से भावविभोर हुए श्रद्धालु:श्रीराम-भरत के मिलन ने छलका दिए भक्तों के आंसू, सिसवा में रामलीला का भक्तिमय समापन

सिसवा नगरपालिका के श्रीश्याम मंदिर में रविवार की देर रात भक्ति, प्रेम और भ्रातृभाव का अनुपम दृश्य साकार हो उठा। हिन्दू कल्याण मंच की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का समापन प्रभु श्रीराम और अनुज भरत के पावन मिलाप के साथ हुआ। इस भावपूर्ण प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और अनेक भक्तों की आंखें अश्रुपूरित हो उठीं।
प्रभु श्रीराम के वनवास से लौटने और भरत से मिलन की लीला ने त्याग, समर्पण, मर्यादा और अटूट भ्रातृप्रेम का अनुपम संदेश दिया। जैसे ही दोनों भाइयों का मिलन हुआ, पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बन भावविभोर हो गए। राम-भरत का यह मिलन केवल दो भाइयों का पुनर्मिलन नहीं, बल्कि निःस्वार्थ प्रेम, त्याग और पारिवारिक आदर्शों की अमर प्रेरणा बनकर जनमानस में उतर गया। इस प्रकार प्रभु श्रीराम के आदर्शों, भक्ति की भावधारा और भाईचारे के अमर संदेश के साथ रामलीला मंचन का श्रद्धापूर्ण समापन हुआ।
इस अवसर पर उमेश उमंग, नितेश श्रीवास्तव, प्रमोद मद्धेशिया, विकास जायसवाल, रवि यादव, रविराज जायसवाल, आशीष अग्रवाल, दीपक जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज लोहिया, विवेक जायसवाल, सुनील रौनियार, मोहन रौनियार, जयहिंद गुप्ता, अंकित लाठ और शुभम केडिया सहित हिन्दू कल्याण मंच के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बस्ती में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडलीय बैठक हुई:तीन जिलों के जिलाध्यक्षों, 9 जिला महामंत्रियों और 13 तहसील अध्यक्षों का सम्मान

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, मंडल-बस्ती की मंडलीय कार्यकारिणी बैठक आज बस्ती में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों पर चर्चा की गई। इस मौके पर बस्ती मंडल के तीनों जिलों—बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के जिलाध्यक्षों, सभी 9 जिला महामंत्रियों और 13 तहसील अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र दिए गए। माल्यार्पण भी किया गया। मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों का संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इसी निष्ठा से ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी। बैठक में मंडल और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे

आंध्र प्रदेश में लड़कियों पर आरी से हमले का आरोपी एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर किया अटैक

डिजिटल डेस्क, अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में, 10वीं कक्षा के दो छात्रों पर क्लासरूम के अंदर आरी से हमला करने के आरोपी पर पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस के अनुसार, जब वे उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे, तब उसने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी हेमंत पर 6 राउंड गोलियां चलाई गईं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह एक जंगली इलाके में छिपा है। पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

आरी से छात्रा पर हमला, इलाज जारी

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के सरकारी स्कूल में एक व्यक्ति ने बैटरी से चलने वाली आरी से 10वीं कक्षा की छात्रा पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका दाहिना हाथ पूरी तरह कट गया है, गर्दन और चेहरे पर चोटें आई हैं, खोपड़ी और पसलियों में कई फ्रैक्चर हुए हैं और नसें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उसे बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के निजी अस्पताल में भेजा गया है। उसे बचाने की कोशिश में उसकी सहपाठी भी घायल हो गई। उसके टखने पर चोट आई है और एक फ्रैक्चर हुआ है। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बदला के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल:दो घायलों को मल्हीपुर सीएचसी और तीसरे को बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया

थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में बदला चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। तीसरे घायल को बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाने की व्यवस्था की गई। घायलों की पहचान और टक्कर के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

‘आदर्श ग्राम’ में चमका उत्तर प्रदेश, दलित बहुल गांवों की बदली तस्वीर; विकास कार्यों में देशभर में आया नंबर-1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में उजाला फैलाने के संकल्प के साथ चलाई जा रही ‘प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना’ (पीएम-अजय) के अंतर्गत आने वाले ‘आदर्श ग्राम’ घटक को लेकर एक आरटीआइ से बेहद अहम जानकारियां सामने आई हैं।

देश भर में दलित बहुल गांवों के समग्र और एकीकृत सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए चलाई जा रही इस योजना के तहत पिछले चार वर्षों में 22 राज्यों के 13,959 गांवों में कुल 1.74 लाख विकास कार्य चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से अब तक 43,802 कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, देश के विकास पथ पर उत्तर प्रदेश ने सबसे आगे रहते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

अन्य राज्यों का भी प्रदर्शन बेहतर

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने इस मुहिम में सबसे आगे रहते हुए सर्वाधिक 41,949 विकास कार्य चिह्नित किए हैं, जिनमें से 2,282 कार्य पूरे हो चुके हैं और राज्य की औसत पूर्णता दर 5.5 प्रतिशत है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2025-26 के दौरान 2,093 नए गांवों का चयन किया गया और इसी वर्ष 446 गांवों को ‘आदर्श ग्राम’ घोषित किया गया।

उत्तर प्रदेश के बाद तमिलनाडु में 33,881 कार्य (6,856 पूर्ण) और मध्य प्रदेश में 19,924 कार्य (6,034 पूर्ण) चिह्नित किए गए, जिनकी पूर्णता दर क्रमशः 20.6 प्रतिशत और 34.8 प्रतिशत रही। ओडिशा में 8,642 और कर्नाटक में 6,901 कार्य पूरे हुए।

कुल मिलाकर चार वित्तीय वर्षों में देश भर में 13,459 गांवों को ‘आदर्श ग्राम’ घोषित किया जा चुका है, जिसमें कर्नाटक ने वर्ष 2025-26 में सबसे अधिक 792 गांवों को यह दर्जा दिलाया। इन गांवों को संवारने का यह सफर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और वंचित समुदायों के जीवन में आत्मसम्मान एवं समृद्धि लाने की एक संवेदनशील पहल है।

चार साल में 917 करोड़ से ज्यादा राशि जारी

आरटीआई के जवाब में ‘आदर्श ग्राम’ घटक के तहत जारी की गई धनराशि का साल-दर-साल विवरण भी दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत इन चार वर्षों में कुल ₹917.22 करोड़ की राशि जारी की गई है। 2022-23 में 51.62 करोड़ रुपये जारी किए गए; 2023-24 में 236.3 करोड़ रुपये मंजूर किए गए; 2024-25 में 326.1 करोड़ रुपये आवंटित किए गए; और 2025-26 में 303.2 करोड़ रुपये दिए गए।

बुनियादी ढांचे से आजीविका तक का पैमाना

इस योजना के तहत वे गांव पात्र होते हैं जहां अनुसूचित जाति की आबादी 40 प्रतिशत से अधिक और कुल आबादी कम से कम 500 हो। चुने गए गांवों का विकास पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा, सड़कें, आवास, बिजली, कृषि, वित्तीय समावेशन और आजीविका कौशल जैसे 10 क्षेत्रों के 50 निगरानी योग्य संकेतकों के आधार पर परखा जाता है।

किसी गांव को ‘आदर्श ग्राम’ तब घोषित किया जाता है जब वह निर्धारित पैमानों पर 100 में से कम से कम 70 अंक हासिल कर लेता है और ‘खुले में शौच मुक्त’ हो जाता है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)