Home Blog Page 277

छेड़खानी की शिकायत को लेकर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के मुकदमे में 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण एवं *क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना *श्री परमानन्द तिवारी* के नेतृत्व में थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 215/2026 धारा 109(1), 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 9M/10 पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 30.10.2026 को थाना क्षेत्र इकौना निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना इकौना पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी की शिकायत करने पर विपक्षीगण द्वारा उनके एवं उनके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से गला दबाया गया तथा सिर पर लाठी, डंडे एवं ईंट से प्रहार किया गया।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इकौना पर मु0अ0सं0 215/2026 धारा 109(1), 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 9M/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 31.10.2026 को थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1. राहुल कश्यप पुत्र संदीप कश्यप निवासी मोहल्ला कबीर नगर, कस्बा इकौना, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

2. पुलिस अभिरक्षा में लिए गया बाल अपचारी

 

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 श्री विशाल यादव, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

2. उ0नि0 श्री अवनीश यादव, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

3. हे0का0 हरित यादव, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

4. का0 प्रमोद गंगवार, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

5. का0 मंजीत कुमार, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

6. का0 नन्दलाल, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

7. का0 शुभम सिंह, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण एवं *क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा श्री आलोक कुमार* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसिया *श्री दीपक कुमार दूबे* के नेतृत्व में थाना सिरसिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 286/2026 धारा 103(1), 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त निराम अली को दिनांक 30.10.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर तेंदुआ रतनपुर के पास नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 28.10.2026 को आवेदक ननकऊ पुत्र मो0 नकी निवासी ग्राम बुधीपुर बंजरिया, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना सिरसिया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पोती सुबीना को उसके ससुर निराम अली पुत्र सुबराती निवासी ग्राम बनकटवा कला, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा लकड़ी के चिरान के टुकड़े से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 286/2026 धारा 103(1), 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त निराम अली को मुखबिर की सूचना पर तेंदुआ रतनपुर के पास नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तारी का स्थान-*

तेंदुआ रतनपुर के पास नहर पुल, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

 

1. निराम अली पुत्र सुबराती निवासी ग्राम बनकटवा कला, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्र0नि0 श्री दीपक कुमार दूबे, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

2. उ0नि0 श्री राहुल यादव, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

3. उ0नि0 श्री सूर्यनाथ सिंह, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

4. हे0का0 अजय प्रताप सिंह, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

विधवा और तलाकशुदा बेटियों को CGHS कार्ड में जोड़ने की मिली अनुमति, माता-पिता की मृत्यु के बाद भी मिलेगा लाभ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों के लिए एक बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। अब माता-पिता के साथ रहने वाली विधवा और तलाकशुदा बेटियों को उनके परिवार के केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना कार्ड में जोड़ा जा सकेगा।

यह सुविधा मूल सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी की मृत्यु के बाद भी उपलब्ध रहेगी, जब कार्ड परिवार पेंशनभोगी जैसे कि जीवित जीवनसाथी के नाम पर हो।

पुराने नियमों में क्या था पेंच?

पहले के नियमों के अनुसार, यदि मूल कार्डधारक कर्मचारी या पेंशनर का निधन हो जाता था और पति या पत्नी को पारिवारिक पेंशन मिलने लगती थी, तो उस कार्ड में किसी नए आश्रित सदस्य को जोड़ने या दोबारा शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं था। इस वजह से कई जरूरतमंद बेटियों को योजना के तहत मुफ्त या रियायती इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

स्वास्थ्य मंत्रालय का यह फैसला उन बुजुर्ग माता-पिता के लिए बड़ी मदद साबित होगा, जो अपनी उन बेटियों की देखभाल कर रहे हैं जिनकी कोई स्वतंत्र आय नहीं है और जिन्हें नियमित इलाज की आवश्यकता है।

मंत्रालय को कई ऐसे पेंशनभोगियों से आवेदन मिले थे, जिन्हें गंभीर बीमारियों से जूझ रही अपनी आश्रित बेटियों के इलाज का खर्च उठाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

क्या है पात्रता और सत्यापन की प्रक्रिया?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह लाभ अपने-आप यानी ऑटोमैटिक लागू नहीं होगा। कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए अधिकारियों द्वारा कुछ जरूरी जांच की जाएगी।

  • बेटी की वैवाहिक स्थिति (विधवा या कानूनी रूप से तलाकशुदा होना)।
  • उसकी आय और पेंशनभोगी पर पूर्ण निर्भरता का सत्यापन।
  • CGHS के तहत लागू अन्य सभी सामान्य शर्तें और नियम पूर्ववत जारी रहेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 28 अक्टूबर के इस आदेश को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों और CGHS के महानिदेशक को भेज दिया है ताकि इसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जा सके।

साइबर सेल थाना सिरसिया द्वारा UPI के माध्यम से ठगी गई 5,250 रुपये की कुल धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।*

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण तथा *क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल थाना सिरसिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए UPI के माध्यम से ठगी गई 5,250 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

 

आवेदक सद्दाम हुसैन पुत्र कुलेराज निवासी मदारगढ़, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 02.09.2025 को एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत संख्या 33109250109558 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आवेदक द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से कुल 5,250 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

 

प्रकरण में साइबर सेल थाना सिरसिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए MRM Portal (Money Restoration Module) के माध्यम से ठगी गई कुल 5,250 रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

 

*विवरण पुलिस टीमः-*

1. प्र0नि0 श्री दीपक कुमार दुबे, थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती।

2. उ0नि0 श्री आदर्श कुमार मौर्य, थाना सिरसिया।

3. का0आ0 अनुज कुमार भारती, थाना सिरसिया।

4. का0आ0 शरद गुप्ता, थाना सिरसिया।

5. का0आ0 प्रांशु पाल, थाना सिरसिया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई* *पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ।*

 

 

*

भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जनपद श्रावस्ती की पुलिस लाइन में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (Rashtriya Ekta Diwas) गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ किया गया। इस दौरान उनके अद्वितीय व्यक्तित्व, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशी रियासतों के एकीकरण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

*कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।* इस अवसर पर सभी ने सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। शपथ के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निम्नलिखित प्रतिज्ञा दोहराई—

*“मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूँगा और अपने देशवासियों के बीच यह सन्देश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूँगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सके। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।”*

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक* के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती के समस्त थानों पर भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने, देशवासियों के बीच एकता का संदेश प्रसारित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

इस शपथ के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने, देशवासियों के मध्य आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के नेतृत्व में पुलिस लाइन श्रावस्ती से सिविल लाइन चौकी तक ‘रन फॉर यूनिटी’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) का आयोजन किया गया। एकता दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आत्मसात करते हुए देश की विविधता में एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। यह संदेश दिया गया कि भाषा, क्षेत्र, जाति एवं धर्म की विभिन्नताओं से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* ने इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री आलोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान, प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार* सहित पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं, यूपी-112, यातायात शाखा, अभियोजन शाखा, न्यायालय सुरक्षा, जिला नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

*राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह संदेश देता है कि एकजुटता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प तभी साकार होगा, जब हम सभी आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं एकजुटता के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।*

 

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

 

सभी योजनाओं में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

श्रावस्ती 31 अक्टूबर, 2026/सू0वि0/जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों, लाभार्थियों को उपलब्ध कराये जा रहे लाभ तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए शिकायतों की प्राप्ति, निस्तारण एवं समयबद्ध निस्तारण की स्थिति को आगामी बैठकों के प्रस्तुतीकरण में अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने के निर्देश दिये।

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम योजना, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन में आधार सीडिंग सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गयी। जिला स्तर एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर पर लंबित डेटा की समीक्षा कर सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कैरियर निर्माण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करायी जाए।

दिव्यांगजन कल्याण से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने दिव्यांगजनों हेतु सभी आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांगजनों के संवैधानिक एवं मानवाधिकारों के संरक्षण तथा चिकित्सा सम्बन्धी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया, ताकि उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन के लिए आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध हो सकें।

महिला कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति के समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों के खातों में धनराशि प्रेषित की जाए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत सभी पात्र प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण किये जाने तथा लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमर नाथ यति, जिला प्रोवेशन अधिकारी मो0 मुमताज, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मो0 इशान मलिक, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अजित सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

वृहद विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 01 नवम्बर को

 

श्रावस्ती 31 अक्टूबर, 2026/सू0वि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती ने बताया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के तत्वाधान में पात्र लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 01 नवंबर 2026 को स्थान तथागत सभागार कलेक्टेªट परिसर भिनगा श्रावस्ती में मेगा/वृहद विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश श्रावस्ती, श्री रमेश चन्द-। के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्रीमती अनुप्रिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की पहल की जाएगी। मेगा कैंप की तैयारियों को लेकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती एवं नोडल अधिकारी, मेगा कैम्प/अपर जिलाधिकारी, श्रावस्ती द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध तरीके से उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनुप्रिया ने बताया कि मेगा कैंप के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर प्री-कैंप आयोजित कर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पैरालीगल वालंेटियर्स द्वारा दिनांक- 01 नवम्बर 2026 को होने वाले मेगा/वृहद विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर में जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु जनपद श्रावस्ती के विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर जनसामान्य में पम्फलेट वितरित किया जा रहा है तथा बैनर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को उक्त शिविर में स्थान तथागत सभागार कलेक्टेªट परिसर भिनगा श्रावस्ती में पहुंचने हेतु जागरुक किया जा रहा है।

मल्हीपुर चौराहे पर शाम को मवेशी जुटते हैं:सड़क पर बैठने और घूमने से राहगीरों को परेशानी, रात में वाहन चालकों को नहीं दिखते

मल्हीपुर चौराहे पर शाम होते ही आवारा मवेशी जुट जाते हैं। सड़क पर उनके बैठने और घूमने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा रहता है।
थाना मल्हीपुर क्षेत्र का यह चौराहा व्यस्त है। यहां से छह अलग-अलग जगहों के लिए रास्ते निकलते हैं। दिनभर इन रास्तों पर वाहन और राहगीर आते-जाते हैं। अचानक सामने मवेशी आने से दोपहिया वाहन चालकों के वाहन अनियंत्रित हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, चौराहे पर मवेशियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनका कहना है कि अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर पास की गोशाला भेजा जाए। इससे राहगीरों को राहत मिलेगी और हादसों का खतरा कम होगा।

धान खरीद की शुरूआत 01 नवम्बर से किसानों का समय से भुगतान सुनिश्चित करें केन्द्र प्रभारी-जिलाधिकारी

 

श्रावस्ती 31 अक्टूबर, 2026/सू0वि0/उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीद की शुरुआत 1 नवंबर से शुरू होगी तथा 28 फरवरी 2027 तक किया जायेगा। शासन द्वारा इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी तय कर दिया है। कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल होगा। किसानों को धान बेचने के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा। जनपद में 42 क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। जिसमें खाद्य विभाग के 10, पी0सी0एफ0 के 31 एवं भारतीय खाद्य निगम के 01 क्रय केन्द्र खोले गये है।

उक्त जानकारी जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने धान खरीद के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी व मिलर्स के साथ बैठक करने के दौरान दी है। शासन द्वारा खरीद केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने और किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। इसके साथ ही उन्होने निर्देशित किया कि केन्द्रों पर बैनर के माध्यम से धान क्रय केन्द्र का नाम, खरीद एजेन्सी का नाम, न्यूनतम समर्थन मूल्य, गुणवत्ता मानक, क्रय केन्द्र प्रभारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/अपीलीय अधिकारी एवं क्रय संस्था के जनपद स्तरीय अधिकारियों का नाम व मोबाइल नम्बर, यू0पी0 किसान मित्र ऐप को डाउनलोड किये जाने हेतु क्यू0आर0 कोड, शिकायत निवारण प्रणाली का विवरण एवं टोल-फ्री नंबर 18001800150 आदि सूचनाओं का प्रदर्शन अनिवार्यतः किया जायेगा। साथ ही नमी मापक यंत्र, पंखा, बोरा की उपलब्धता, किसानों के बैठने की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं प्रत्येक दशा में पूर्ण हो।

अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत प्रदेश में बनायी गयी किसानों की फॉर्मर आई0डी0 किसानों पहचान पत्र) के आधार पर धान क्रय किया जायेगा, जिसके लिये विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण की आवश्यकता नही होगी। फार्मर आई0डी0 (किसान पहचान पत्र) से प्राप्त किसान के बोये गये धान के रकबे एवं कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये धान की उत्पादकता के आंकड़ो के आधार पर अधिकतम विक्रय सीमा तक ई-पॉप डिवाइस पर फार्मर आई0डी0 दर्ज कर क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा धान क्रय किया जायेगा। जिन किसानों के फार्मर आई0डी0 नही बनी है या चकबन्दी ग्राम में स्थिति है उनके लिए कृषकों का पंजीयन खाद्य विभाग की वेबसाईट fcs.up.gov.in पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की फसलों के लिए एक ही आनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण कृषक द्वारा क्यू0आर0 कोड के माध्यम से किसान मित्र ऐप डाउनलोड कर स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्र/साइबर कैफे तथा क्रय केन्द्रों पर क्रय केन्द्र प्रभारी के माध्यम से कराया जा सकेगा। कृषकों का पंजीकरण उनके आधार संख्या, भूलेख एवं पंजीकरण के समय कृषक द्वारा दर्ज मोबाईल नम्बर पर प्रेषित ओ0टी0पी0 के आधार पर किया जायेगा। धान विक्री के समय क्रय केन्द्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने की दशा में किसान द्वारा पंजीकरण के समय पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य (माता/पिता, पति/पत्नी, पुत्र/पुत्री, दामाद/पुत्रवधू, सगा भाई/सगी बहन में से) का विवरण एवं उनका आधार नम्बर फीड कराना अनिवार्य होगा।

इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेन्द्र मिश्रा, समस्त मिलर्स सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिले में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनायी गयी लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151 वीं जयंती

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलायी एकता व अखण्डता की शपथ

राष्ट्र को एक साथ लाने में सरदार पटेल जी का महत्वपूर्ण योगदान-जिलाधिकारी

श्रावस्ती 31 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं अधिकारियों/कर्मचारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ की शपथ भी दिलायी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल की 151 वीं जयंती पर हम सब उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर हम सामाज में एकता, समरसता और विकास को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने न केवल रियासतों का एकीकरण किया बल्कि गरीबों, पिछड़ों और किसानों को सहकारिता से जोड़कर देश को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया। सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिन्होंने भारतीय समृद्धि और एकता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें लौह पुरुष और एकता के पिता के रूप में जाना जाता है। इसलिए उनकी जयंती के अवसर पर हम सबको उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) अशोक कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अखण्ड भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने अपनी अद्भुत दूरदृष्टि और कठोर संकल्पशक्ति के साथ देशभर की रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर भारत की अखंडता सुनिश्चित की। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम अपने जिले और प्रदेश में जनसमुदाय को एकता के सूत्र में जोड़ रहे हैं। आज हम सब संकल्प लें कि सरदार पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को मजबूत बनाएंगे।

डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती और आत्मनिर्भरता सरदार पटेल के विचारों से ही संभव है। उनके आदर्श हम सबके लिए प्रेरणा हैं और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जिले और समाज को मजबूत बनाएंगे।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी इकौना रवि प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी जमुनहा रावेन्द्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्रेया, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर दीक्षा अग्रवाल सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण, आमजनमानस मौजूद रहे।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’यूनिटी मार्च’’़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पटेल चौक दहाना से प्रारम्भ होकर ईदगाह तिराहा तक आयोजित की गई। जिसमें मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों/कर्मचारियों, व स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।