Home Blog Page 276

रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता और लंका दहन का मंचन:खुशहालगंज में आदर्श रामलीला समिति के आयोजन में जुटे दर्शक

खुशहालगंज में आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया गया। इसमें राम-सुग्रीव मित्रता और लंका दहन के प्रसंग दिखाए गए। कलाकारों ने इन प्रसंगों का मंचन किया। राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंग में मित्रता, विश्वास और सहयोग का संदेश दिया गया। लंका दहन के दृश्य पर दर्शकों ने उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद पाण्डेय और सिद्धांत सिंह मौजूद रहे। ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह, थाना अध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, भगवान बक्स सिंह, अंबिका सिंह, जंग बहादुर सिंह, चतुर्गुण राजभर, रंजीत सिंह, राजेश सिंह, विजय प्रकाश सिंह, तेजभान सिंह, शिवम और धर्मेंद्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों ने रामलीला के कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम के जयकारे लगे।

क्राइम ब्रांच को केरल पीएससी परीक्षा में धांधली, ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से कॉपी किए गए 45 प्रश्न मिले

पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। केरल लोक सेवा आयोग के सहायक मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा में क्राइम ब्रांच को 45 प्रश्न ऑनलाइन अध्ययन सामग्री पुस्तिकाओं से हूबहू नकल किए हुए मिले हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताओं की बढ़ती जांच के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला शुक्रवार को एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बावूर निवासी राहुल राज द्वारा केरल लोक सेवा आयोग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

एफआईआर के अनुसार, कथित अनियमितताओं में निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों को शामिल करना और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले भर्ती अधिसूचना में निर्दिष्ट योग्यताओं के अतिरिक्त दो पाठ्यक्रमों को पात्रता योग्यता के रूप में जोड़ना शामिल है।

एफआईआर में विशेष रूप से आरोप लगाया गया है कि परीक्षा में 45 प्रश्न स्कैमवेदा ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल्स और सैनफाउंड्री डाट काम सहित आनलाइन अध्ययन सामग्री प्लेटफार्मों से हूबहू नकल किए गए थे।

इस बीच, क्राइम ब्रांच ने मत्स्य विभाग में फिशरीज एक्सटेंशन आफिसर पदों के लिए भर्ती परीक्षा से संबंधित एक अन्य मामले में पीएससी के अध्यक्ष, सदस्यों और अधिकारियों को आरोपित के रूप में सूचीबद्ध किया है, जिसकी अधिसूचना अगस्त 2020 में जारी की गई थी।

बारिश में खेतों में कटी धान की फसल भीगी:श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में हजारों बीघा फसल पर असर, दाने काले पड़ने और अंकुरण का खतरा

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से तराई क्षेत्र में धान की फसल पर असर पड़ा है। खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से किसानों को नुकसान की चिंता है। हजारों बीघा क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है।
किसान वसीम, निब्बर, सुरेंद्र, विकास और धीरज ने बताया कि खड़ी धान की फसल को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है। खेतों में कटी पड़ी फसल पानी में भीग गई है। इससे धान के दाने काले पड़ने और उनमें अंकुरण होने का खतरा है।
कई खेतों में अब भी बारिश का पानी भरा है। इससे फसल सुखाने और कटाई का काम रुक रहा है। किसानों का कहना है कि वे मौसम साफ होने और धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसल सूख सके और कटाई व मड़ाई का काम पूरा कर सकें।

खेती की नई शुरुआत, बंजर जमीनों को हरा-भरा करने के लिए जर्मन एक्सपर्ट्स की मदद ले रहे गोवा के किसान

डिजिटल डेस्क, पणजी। गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। Bicholim (बिचोलिम) की किसान उत्पादक संस्था (FPO) ने अपनी बंजर और खाली पड़ी जमीनों को उपजाऊ बनाने के लिए जर्मनी की आधुनिक कृषि तकनीकों और टिकाऊ खेती के तरीकों से प्रेरणा लेने का फैसला किया है।

इस योजना के तहत FPO ने 1200 हेक्टेयर बंजर) जमीन पर खेती शुरू करने का बड़ा लक्ष्य रखा है। इसके लिए जर्मन एक्सपर्ट्स की तकनीकी मदद से आधुनिक मशीनों से खेती और एग्रो-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।

चार दिन का खास ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न

FPO के अधिकारियों के लिए जर्मन विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा आयोजित चार दिन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जर्मनी में अपनाई जाने वाली आधुनिक कृषि पद्धतियों, मशीनीकरण, ऑर्गेनिक फार्मिंग और टिकाऊ खेती के बुनियादी ढांचे को FPO अधिकारियों को समझाना था।

‘ऑगमेंटेड एग्रीकल्चर इंटरनेशनल लिमिटेड’ के डॉ. थॉमस वाइल्ड ने बताया कि इस पूरी चर्चा में मुख्य रूप से तीन बातों पर जोर दिया गया।

  • कृषि मूल्य श्रृंखला का विकास।
  • एग्रो-टूरिज्म को बढ़ावा देना।
  • बंजर पड़ी जमीन को दोबारा खेती योग्य बनाना।

परंपरा और टेक्नोलॉजी का मेल

गोवा की इन छूटी हुई और बंजर जमीनों को फिर से आबाद करना परंपरा और आधुनिक तकनीक का एक बेहतरीन मेल साबित हो सकता है। इस योजना के तहत मसालों के बागानों और एग्रो-टूरिज्म को बढ़ावा देने की परिकल्पना की गई है, जिससे खेती के साथ-साथ ग्रामीण रोजगार और उद्यम को भी बढ़ावा मिलेगा।

बिचोलिम के किसान विश्वंभर गवास ने बताया कि इस दिशा में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जर्मन विशेषज्ञों द्वारा दी गई ट्रेनिंग से इस काम को आगे बढ़ाने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप और तकनीकी सुझाव मिल गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारने के लिए कृषि विभाग के सहयोग से सरकारी फंड की भी जरूरत होगी।

ढाबे पर खाना खा रहे लोगों पर जानलेवा हमला एवं कारीगर पर खौलता तेल फेंकने के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।*

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण एवं *क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा श्री आलोक कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा *श्री राज प्रकाश सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 514/2026 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352, 118(1), 109(1) बीएनएस व 7 CLA एक्ट से संबंधित 03 वांछित अभियुक्तों को दिनांक 31.10.2026 को केशवनगर भिनगा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 29.10.2026 को थाना कोतवाली भिनगा पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम सिसवा थाना कोतवाली भिनगा निवासी विपक्षीगण द्वारा निषाद ढाबे पर आकर खाना खा रहे व्यक्तियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया। इसी दौरान ढाबे पर कार्य कर रहे कारीगर पंचराम सोनी द्वारा झगड़ा करने से मना करने पर विपक्षीगण द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए कड़ाही में खौलता हुआ लगभग 03 लीटर गर्म तेल उन पर फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 514/2026 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352, 118(1), 109(1) बीएनएस व 7 CLA एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 31.10.2026 को थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित तीनों वांछित अभियुक्तों को केशवनगर भिनगा के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तारी का स्थान-*

केशवनगर भिनगा के पास, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*

 

1. जगन्नाथ निषाद पुत्र आशाराम निषाद निवासी ग्राम सिसवा, दा0 हरिहरपुर रानी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

2. सिद्धनाथ निषाद उर्फ सिद्धे पुत्र आशाराम निषाद निवासी ग्राम सिसवा, दा0 हरिहरपुर रानी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

3. नीतीश कुमार उर्फ धक्कड़ी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सिसवा, दा0 हरिहरपुर रानी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

 

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

2. उ0नि0 श्री विवेक राठौर, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

3. का0 विनोद कुमार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

4. का0 अभिषेक तिवारी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति विशेष जागरूकता अभियान संचालित।*

 

 

 

 

*मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव एवं हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जा रहा जागरूक।*

 

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री *राहुल भाटी* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री *चंद्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से जनपदव्यापी जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

 

अभियान के क्रम में मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों, स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सशक्तीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत महिलाओं एवं बालिकाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाली ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा ऑनलाइन उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी जा रही है। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर *1930* अथवा आधिकारिक वेबसाइट *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

 

महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा किसी भी विषम परिस्थिति में बिना किसी भय के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है।

 

एंटी रोमियो टीमों द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं तथा बालिकाओं के प्रति अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबर *1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)* के बारे में जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

श्रावस्ती पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। *मिशन शक्ति फेज-6.0* के अंतर्गत जनपदव्यापी जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।

 

*श्रावस्ती पुलिस — सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध।*

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक ने PET केंद्रों का निरीक्षण किया:महराजगंज में तीसरे दिन की पहली पाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था परखी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के तीसरे दिन की पहली पाली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने महराजगंज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अभ्यर्थियों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया देखी। केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने को कहा।

मछली पकड़ने के लिए चकमार्ग की मिट्टी खोदी:शंकरपुर के यादव पुरवा में विवाद, दोनों पक्षों ने मरम्मत के बाद जाने पर सहमति जताई

शंकरपुर गांव के यादव पुरवा में शनिवार को चकमार्ग की मिट्टी खोदकर मछली पकड़ने के लिए पानी निकालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। बाद में चकमार्ग और पाइप ठीक करने की सहमति के बाद मामला शांत हुआ।
यह चकमार्ग हाईवे को टुटीभीटा सड़क से जोड़ता है। यह नाले के पार खेतों तक आने-जाने, फसल लाने और ट्रैक्टर ले जाने के लिए बनाया गया था।
जानकारी के अनुसार, शंकरपुर के राकेश कुमार और उनके साथ आए लोगों ने सालिकराम यादव की मशीन के पास चकमार्ग की मिट्टी निकाली। उन्होंने साइफन बंद कर इंजन से पानी निकालना शुरू किया।
बताया गया कि यादव पुरवा के लोगों ने चंदा करके जेसीबी और पाइप की व्यवस्था की थी। चकमार्ग बनाने में खर्च और मेहनत लगी थी। मिट्टी खोदने से चकमार्ग को नुकसान पहुंचा, जिससे स्थानीय लोग नाराज हो गए।
मना करने पहुंचे आशीष, राजकुमार और संतराम आदि को राकेश कुमार और उनके साथ आए लोगों ने कथित तौर पर कहा कि मछली पकड़ने से रोकने या इंजन हटवाने पर उन्हें हरिजन एक्ट में फंसा देंगे। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।
ग्रामीणों ने निकाली गई मिट्टी वापस डालने और पाइप की सफाई कराने की बात कही। मौके पर गांव के अन्य लोगों को भी बुलाया गया।
बाद में दोनों पक्षों में सहमति बनी कि मछली पकड़ने के बाद क्षतिग्रस्त चकमार्ग और पाइप को ठीक करके ही वे जाएंगे।
यह मामला शंकरपुर ग्राम पंचायत के यादव पुरवा का है, जो बस्ती के विक्रमजोत में छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश*

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित *जनता दर्शन* के दौरान आमजन की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

 

इस दौरान *जमीनी, मार-पीट, पारिवारिक विवाद एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों* से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को *शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* के निर्देश दिए गए।

 

जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के मध्य संवाद स्थापित कर त्वरित न्याय की भावना को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

*आगामी दीपावली पर्व पर अग्निसुरक्षा एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु श्रावस्ती पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा कस्बा इकौना में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लिए संभावित सुरक्षित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण।*

 

 

आगामी दीपावली पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने तथा आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों पर अग्निसुरक्षा एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन* में आज दिनांक 31.10.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रावस्ती *श्री संजय कुमार शर्मा* एवं अग्निशमन अधिकारी भिनगा *श्री संजय जायसवाल* द्वारा क्षेत्राधिकारी इकौना *श्री भरत पासवान* तथा थाना प्रभारी इकौना *श्री सदानंद तिवारी* के साथ कस्बा इकौना में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान विगत वर्ष आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें पुराना जगतजीत इंटर कॉलेज के परिसर में लगाई गई थीं, जो मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित है। भीड़भाड़ एवं अग्नि दुर्घटना की संभावित आशंकाओं को देखते हुए इस वर्ष आतिशबाजी की दुकानें किसी अन्य खुले एवं सुरक्षित स्थान पर स्थापित कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

 

इस क्रम में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लिए *रामलीला मैदान एवं नया जगतजीत इंटर कॉलेज का प्रांगण* संभावित वैकल्पिक स्थलों के रूप में चिन्हित किया गया, ताकि दुकानों को मुख्य बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर खुले एवं सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित ढंग से स्थापित कराया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान अग्निसुरक्षा एवं जीवनरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियों तथा संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही दीपावली पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर जोर दिया गया।

 

*श्रावस्ती पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।*