Home Blog Page 278

विषयः 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में वाहिनी मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण समारोह एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं बल कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनके द्वारा किए गए त्याग, समर्पण एवं अथक प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कार्मिकों को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय के साथ-साथ सभी बाह्य सीमा चौकियों में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न समवायों द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’, पदयात्रा एवं साइकिल रैली जैसी गतिविधियों का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

उक्त सभी कार्यक्रमों में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इन आयोजनों के माध्यम से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए देश की एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।

दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार*

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा *श्री आलोक कुमार सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

थाना कोतवाली भिनगा पर प्रार्थिनी नसरीन पत्नी सलाहुद्दीन उर्फ रोज अली, निवासी मोहल्ला पटेल नगर, कस्बा इकौना, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 29.10.2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग संख्या 517/2026 धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 31.10.2026 को थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा तीनों वांछित अभियुक्तों को उनके घर मोहल्ला हनुमानगढ़ी, कस्बा भिनगा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*

1. शोएब पुत्र खुर्शीद

2. खुर्शीद पुत्र अब्दुल्ला

3. खुर्शीद की पत्नी

समस्त निवासीगण मोहल्ला हनुमानगढ़ी, कस्बा भिनगा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।

2. उ0नि0 शमशाद अली।

3. का0 वेद प्रकाश।

4. का0 दीपचन्द।

5. म0का0 कौशल्या।

 

 

रेलवे का हो रहा कायाकल्प: हाईटेक नई ट्रेनें, चमचमाते स्टेशन… लेकिन यात्रियों के लिए कितना बदला सफर?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नई और आधुनिक ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं, स्टेशनों का रीडेवलपमेंट हो रहा है। बुनियादी ढांचे को लगातार सुधारा जा रहा है। इन सबसे रेलवे की बाहरी तस्वीर तो तेजी से बदल रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या आम यात्रियों का सफर भी उसी रफ्तार से बेहतर हुआ है?

रोजाना सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए आधुनिकीकरण की असली परीक्षा सिर्फ स्टेशन की नई इमारत या ट्रेन के आकर्षक डिजाइन तक सीमित नहीं है।

यात्रियों के लिए सबसे अहम यह है कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित व्यवस्था हो, शौचालय साफ हों, पीने का साफ पानी मिले, डिब्बे ठीक-ठाक हों और ट्रेनें समय पर आएं। भारी निवेश के बावजूद सरकारी ऑडिट रिपोर्टों में आज भी बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई और रखरखाव में बड़ी कमियां सामने आ रही हैं।

स्टेशनों का बड़े पैमाने पर मेकओवर

रेलवे के आधुनिकीकरण में सबसे प्रमुख अमृत भारत स्टेशन योजना है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक इस योजना के तहत 1337 स्टेशनों की पहचान की गई थी, जिनमें से 155 स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका था।

इस योजना का उद्देश्य स्टेशन भवनों, वेटिंग हॉल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर और यात्री सूचना प्रणाली को बेहतर बनाना है।

इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं, स्थानीय उत्पादों के लिए वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल और स्टेशनों को शहर के अन्य सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

हालांकि, चलती ट्रेनों और यात्रियों की आवाजाही के बीच निर्माण कार्य पूरा करना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि जब तक निर्माण कार्य चल रहा है, तब तक मौजूदा सुविधाओं की देखरेख कितनी जिम्मेदारी से हो रही है।

नई ट्रेनों से यात्रियों की उम्मीदें

वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक रेल सेवा का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरी है। बेहतरीन डिब्बे, आरामदायक सीटें और तेज गति के कारण यात्रियों में इसका आकर्षण तेजी से बढ़ा है।

रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 2.97 करोड़ यात्रियों की तुलना में वर्ष 2025-26 में लगभग 3.98 करोड़ लोगों ने वंदे भारत से यात्रा की, जो कि करीब 34% की बढ़ोतरी है।

जनवरी 2026 में शुरू हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने अपने शुरुआती तीन महीनों में ही 1.21 लाख यात्रियों को सफर कराया, जिसमें सीटों की बुकिंग 100% से अधिक रही।

रेल अधिकारी के अनुसार, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी पुश-पुल तकनीक वाली ट्रेनें यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने के मकसद से चलाई जा रही हैं। लेकिन जानकारों का मानना है कि केवल प्रीमियम ट्रेनों की सफलता को ही पूरी रेलवे की तरक्की का पैमाना नहीं माना जा सकता।

स्लीपर या जनरल कोच में सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए समय पर पानी मिलना, साफ शौचालय और प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित जगह मिलना आज भी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

कैग रिपोर्ट में क्या हुए खुलासे?

संसद में पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत बयां करती है। नॉन-सबअर्बन 512 स्टेशनों की जांच में से 458 स्टेशनों पर बुनियादी यात्री सुविधाओं में कमियां पाई गईं। इन कमियों में मुख्य रूप से शौचालय, यूरिनल और पीने के पानी की समस्याएं शामिल थीं।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि 8 जगहों पर वाटर कूलर से लिए गए पानी के नमूनों में ई-कोलाई बैक्टीरिया का संक्रमण पाया गया, जो पानी की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ट्रेनों में साफ-सफाई का हाल

सफाई से जुड़ी समस्याएं सिर्फ स्टेशनों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि लंबी दूरी की ट्रेनों में भी बनी हुई हैं। वर्ष 2018-19 से 2022-23 के बीच लंबी दूरी की 96 ट्रेनों के 2,426 यात्रियों पर किए गए एक अन्य कैग सर्वे में सामने आया कि:

  • 40% से अधिक यात्री शौचालयों की सफाई से असंतुष्ट थे।
  • आधे से ज्यादा यात्रियों ने ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सेवाओं पर नाराजगी जताई।
  • लगभग 15% यात्रियों ने शौचालयों या वॉशबेसिन में पानी न होने की शिकायत की।
  • वर्ष 2022-23 में ‘रेल मदद’ पोर्टल पर ट्रेनों में पानी की कमी से जुड़ी एक लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बायो-टॉयलेट से स्वच्छता में सुधार हुआ है, लेकिन इनके सही रखरखाव और यात्रियों में जागरूकता की कमी अभी भी एक चुनौती है। हालांकि 89% शिकायतों का समय पर निपटारा किया जाता है, फिर भी जरूरत इस बात की है कि यात्रियों को शिकायत करने की नौबत ही न आए।

ट्रेनों की पंक्चुअलिटी में सुधार, लेकिन मंजिल अभी दूर

ट्रेनों के समय पर चलने को लेकर भी सुधार के प्रयास जारी हैं। रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में ट्रेनों की समयबद्धता 73.62% थी। जो 2024-25 में बढ़कर 77.12% और फरवरी 2026 तक 77.24% तक पहुंची।

स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना भी यात्री सुरक्षा का बेहद अहम पहलू है। फरवरी 2025 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

मार्च 2026 में रेलवे ने 76 चुनिंदा स्टेशनों पर स्थायी वेटिंग/होल्डिंग एरिया, चौड़े फुट ओवरब्रिज, ऑटोमैटिक निगरानी और प्रवेश नियंत्रण की योजना बनाई है। इसके अलावा त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बड़े शहरों के मुख्य स्टेशनों पर दबाव कम करने के लिए ‘सैटेलाइट स्टेशन’ विकसित किए जा रहे हैं और मांग के आधार पर ज्यादा क्षमता वाली ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

सिर्फ निर्माण नहीं, बेहतर सेवा है असली कसौटी

साल 2025-26 के लिए यात्री सुविधाओं के मद में 12118 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जिसमें से अक्टूबर 2025 तक 7253 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे।

बजट और निर्माण कार्य अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन योजना की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आम यात्री को रोजाना के सफर में क्या अनुभव मिलता है।

आधुनिकीकरण का असली पैमाना केवल स्टेशन के नए शीशे या ट्रेन के चमकदार रंग-रूप से तय नहीं होगा, बल्कि एक साफ शौचालय, सुरक्षित पीने का पानी, चालू हालत में लिफ्ट और समय पर चलने वाली ट्रेन से तय होगा।

यह भी पढ़ें- आत्महत्या या हादसा? बंगाल के बांकुड़ा में पुलिस इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, अब राजधानी और वंदे भारत में भी कर सकेंगे उच्च श्रेणी में सफर

यह भी पढ़ें- रेलवे कोच और बोगी डिजाइन में होंगे अत्मनिर्भर, IIT में विकसित होंगी स्वदेशी परीक्षण सुविधाएं

रास्ते की मरम्मत की मांग पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया:निचलौल में बाढ़ में पुलियों के पास बह गई थी मिट्टी; प्रशासन ने तय समय में काम कराने की बात कही

निचलौल के सोहगीबरवा छठ घाट के पास बनी तीन पुलियों के आसपास बाढ़ के पानी से मिट्टी बह गई। इससे रास्ता खराब हो गया है। मरम्मत नहीं होने पर सोहगीबरवा, भोथहा और शिकारपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने छठ पूजा से पहले रास्ता ठीक कराने की मांग की।
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक माह पहले बाढ़ के तेज बहाव में पुलियों के आसपास की मिट्टी बह गई थी। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। छठ पर्व पर इसी रास्ते से बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पहुंचते हैं।
प्रदर्शन में भोला, सिंहासन, सतदेव, सुमन, राजमती, सरिता, शोभा, सोनकेशा, सावित्री और ललिता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि तय समय के भीतर मरम्मत कराई जाएगी।

बारिश और आंधी से फसलें खराब:बस्ती के साउघाट में धान के साथ आलू, टमाटर, गोभी, मिर्च और लौकी की खेती को नुकसान

बस्ती के साउघाट के कई इलाकों में लगातार बारिश और आंधी से खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान हो रहा है। किसानों की सब्जियों की खेती पर भी असर पड़ा है।
स्थानीय निवासी जगदेव, विपिन कुमार, रंजीत, उमेश कुमार, अवधेश और कन्हैया लाल ने बताया कि बारिश से धान की फसल खराब हो रही है।
उन्होंने बताया कि आलू, टमाटर, गोभी, मिर्च और लौकी लहसुन धनिया पलक की फसल को भी नुकसान हुआ है।
और खेतों में पानी ज्यादा होने से गेहूं को बनी के लिए लेट समय लगेगा

आंध्र प्रदेश: महिला का पीछा कर व्यक्ति ने कई बार चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में दिलदहलाने वाली घटना हुई। एक शख्स ने महिला का पीछा किया फिर उसके घर में घुसा कर कई बार चाकू से हमला किया। इस हमले के कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई।

29 वर्षीय महिला की बेहरमी से हत्या के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित महिला पोलावरम मंडल के तंगेदिकोंडा गांव की रहने वाली थी। वो बेकरी में काम करती थी और जंगारेड्डीगुडेम में किराए के मकान में रहती थी। आरोपी ने घटना को शुक्रवार शाम को अंजाम दिया जब वो घर पर अकेली थी। आरोपी की पहचान रामकृष्ण के रूप में हुई है।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार

जंगारेड्डीगुडेम पुलिस इंस्पेक्टर एम. वी. सुभाष ने बताया कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी भी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश में छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद लोगों ने एंबुलेंस को खबर की। इसके बाद महिला को पहले जंगारेड्डीगुडेम एरिया के अस्पताल ले जाया गया, और बाद में राजमहेंद्रवरम के एक निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

मौत से पहले पीड़िता ने दर्ज कराया बयान

पीड़िता ने अपनी मौत से पहले पुलिस के पास दर्ज कराए गए बयान में बताया कि आरोपी शख्स अक्सर उसका पीछा किया करता था और उसी ने चाकू से वार किया। इस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि इलाज के दौरान शनिवार को पीड़िता की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़िता और रामकृष्ण एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन फिर अनबन हो गई थी।

जमुनहा चौराहे पर कूड़े का ढेर नहीं हटाया गया:स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से की सफाई की मांग

श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकासखंड के जमुनहा चौराहे पर कूड़े का ढेर लगा है। स्थानीय लोगों ने इसे हटाने की मांग की है। कूड़े के सामने भगवान शिव का मंदिर है। यहां प्राइवेट बस यूनियन की यात्री बसें भी खड़ी होती हैं। लोगों का कहना है कि कूड़े से गंदगी फैल रही है और बीमारियां फैलने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कूड़ा नहीं हटाया गया। संतोष श्रीवास्तव, रामकुमार वर्मा, दीनानाथ, अमित कुमार सिंह और सर्वेश कुमार समेत लोगों ने चौराहे से कूड़े का ढेर हटाने की मांग की है।

टाटा समूह के गवर्नेंस से जुड़े घटनाक्रम पर सेबी की नजर, चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कही ये बात

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी के स्तर पर कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रख रहा है।

सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने स्पष्ट किया कि टाटा समूह की सूचीबद्ध कंपनियां और उनके प्रवर्तक सेबी के प्रकटीकरण एवं अनुपालन संबंधी नियमों के दायरे में आते हैं।

उनकी यह टिप्पणी टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों पर मतभेदों के बीच आई है। इनमें एन चंद्रशेखरन की चेयरमैन के रूप में पुनर्नियुक्ति और टाटा संस की प्रस्तावित शेयर बाजार में लिस्टिंग का मुद्दा भी शामिल है।

शनिवार को यहां भारत चेंबर इंवेस्टर्स फोरम के शुभारंभ कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में पांडेय ने कहा कि होल्डिंग कंपनी के स्तर पर कुछ मुद्दे हैं, क्योंकि वह वास्तव में सूचीबद्ध कंपनी नहीं है।

हालांकि, समूह की अन्य सूचीबद्ध कंपनियां लिस्टिंग आब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (एलओडीआर) के सभी मानकों का पालन करती हैं। इन सूचीबद्ध कंपनियों के साथ-साथ उनके प्रवर्तक भी सेबी के निर्धारित नियमों के अधीन हैं।

नियामक सभी घटनाक्रमों की लगातार निगरानी करता है हालांकि, सेबी चेयरमैन ने अपने बयान में समूह में किसी विशिष्ट कॉरपोरेट गवर्नेंस उल्लंघन या उसके खिलाफ किसी नियामकीय कार्रवाई का उल्लेख नहीं किया।

सीएसई की वापसी के लिए शर्तें

कोलकाता स्टाक एक्सचेंज (सीएसई) को सक्रिय करने के लिए सालाना कम से कम 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार, आधुनिक ऑनलाइन ट्रेडिंग, साइबर सुरक्षा, निगरानी और मजबूत क्लियरिंग एवं सेटलमेंट ढांचा जरूरी होगा। पर्याप्त ट्रेडिंग सदस्य भी चाहिए। वापसी के लिए वित्तीय देनदारियों का निपटारा और निवेशक भागीदारी बड़ी चुनौती होगी।

आनंदनगर में बेखौफ चोरों का आतंक:PET 2026 की परीक्षा देने अयोध्या जा रहा था छात्र; फरेंदा डाक बंगले के पास हुई घटना

उत्तर प्रदेश PET 2026 की परीक्षा देने अयोध्या जा रहे नितिन कुमार यादव का Realme 11pro मोबाइल बाइक सवार ने छीन लिया। घटना आनंदनगर में KMC हॉस्पिटल और डाक बंगले के पास हुई। आरोपी ने नितिन को धक्का देकर गिराया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। जिससे वह अचानक हुई इस वारदात से सहम गया।
नितिन निराला नगर स्थित अपने घर से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उनका मोबाइल छीन लिया। घटना का समय इनपुट में रात 8:45 बजे बताया गया है।
घटना के संबंध में पीड़ित छात्र की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की प्राथमिक जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने और प्रमुख रास्तों, बाजारों व रेलवे स्टेशन के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

अभिषेक कुमार ने किसानों के मुआवजे के लिए पत्र भेजा:बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धान की फसल का सर्वे कराकर राहत देने की मांग

बस्ती में 30 और 31 अक्टूबर को अर्नव चक्रवात के असर से तेज बारिश और आंधी आई। इससे धान की फसल को नुकसान हुआ। भाजपा जिला महामंत्री और साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। अभिषेक कुमार ने प्रभावित किसानों की फसलों का तुरंत सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि तेज हवा और लगातार बारिश से कई खेतों में धान की फसल जलमग्न हो गई, जबकि कई जगह फसल गिरकर खराब हो गई। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री से अधिकारियों के जरिए फसल के नुकसान का सही आकलन कराकर नियमानुसार किसानों को जल्द मुआवजा देने का आग्रह किया है।