बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के नगहरा गांव में करीब 28 साल से एक बिजली पोल टूटा है और दो पोलों पर तार नहीं हैं। ये पोल पोखरा से नगर बाजार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर हैं। मामला चौबाह (नगर) बिजली फीडर का है। वर्ष 1998 में आई बाढ़ और आंधी-चक्रवात के दौरान मां काली मंदिर से राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर तक लगे तीन पोलों को नुकसान पहुंचा था। राजेंद्र के घर के सामने का पोल टूट गया था, जबकि बाकी दो पोलों के तार गिर गए थे। राजेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, उस समय तैनात लाइनमैन घनश्याम सिंह तार लेकर बिजली उपकेंद्र चले गए थे। तब उपकेंद्र कुसौरा में था। बाद में चौबाह (नगर) उपकेंद्र बना, लेकिन गांव की समस्या बनी रही। राजेंद्र का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की है। वर्ष 2010 से की गई शिकायतों के कागज उनके पास सुरक्षित हैं। उस समय अखबारों में भी खबर छपी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री, बिजली विभाग के अभियंताओं, तहसील दिवस और जिलाधिकारी तक शिकायत पहुंचाई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रीय विधायक दुधराम ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो यह लापरवाही है और वे उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। कप्तानगंज के बिजली विभाग के एसडीओ आशीष मिश्रा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर पोल और तार जल्द ठीक कराए जाएंगे।
तमिलनाडु में 13 साल बाद महंगी हुई ऑटो की सवारी, अब 1.8Km के लिए देने होंगे ₹50
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने 13 साल बाद पूरे राज्य में ऑटो रिक्शा के किराए में बदलाव किया है और बदले हुए किराए को मंगलवार को तमिलनाडु सरकार के गैजेट में नोटिफाई कर दिए गए।
सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले 1.8 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया 50 रुपये तय किया गया है जबकि उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए अतिरिक्त किराया 25 रुपये लगेगा।
27 अक्टूबर का यह नोटिफिकेशन स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को अपने-अपने इलाकों में चलने वाले ऑटो-रिक्शा के लिए बदला हुआ किराया तय करने का निर्देश देता है। यह ऑर्डर मोटर व्हीकल एक्ट , 1988 के सेक्शन 67(1) के तहत जारी किया गया है।
रात के समय और वेटिंग चार्ज भी तय
सरकार ने घाट का किराया मिनिमम किराए का 1.2 गुना तय किया, जिसमें बेस किराया 60 रुपये था और एडिशनल घाट का किराया भी 30 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया है।
बदले हुए रेट के मुताबिक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे का किराया रेगुलर किराए से 1.5 गुना होगा। 1 रुपये प्रति मिनट का वेटिंग चार्ज भी तय किया गया है।
अधिसूचना में वेटिंग चार्ज, रात का किराया और घाट चार्ज को बदले हुए किराए के अलग-अलग हिस्सों के तौर पर लिस्ट किया गया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया और तमिलनाडु के दूसरे इलाकों में चलने वाले ऑटो रिक्शा के लिए लागू रेट तय करने का निर्देश दिया गया है।
सरकार ने पहले की अधिसूचना की रद
यह नोटिफिकेशन होम डिपार्टमेंट के 25 अगस्त 2013 और 16 अक्टूबर, 2014 के नोटिफिकेशन की जगह लेगा। दोनों अधिसूचनाएं तमिलनाडु सरकार के राजपत्र में प्रकाशित की गई थीं। इस नोटिफिकेशन में चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया के साथ-साथ तमिलनाडु के दूसरे इलाकों में चलने वाले ऑटो-रिक्शा भी शामिल हैं।
करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ बढ़ी:श्रावस्ती में महिलाएं रंग-बिरंगी छलनी से करेंगी चांद का दीदार, बर्तनों के दाम बढ़े
करवा चौथ को लेकर श्रावस्ती के बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर ग्राहक करवा, छलनी और पूजा की थाली खरीदते नजर आ रहे हैं। रंग-बिरंगी चूड़ियों और साज-सज्जा वाली पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी हैं।
तराई में करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं।
सोमवार को बाजार में कई दुकानों पर भीड़ रही। कहीं महिलाएं करवा खरीदती दिखीं, तो कहीं छलनी और थाली के दाम पूछती नजर आईं। दुकानों पर फूल धातु के करवे, छलनी, बढ़नी, पूजा की थाली और रंग-बिरंगी चूड़ियां रखी हैं।
दुकानदार अक्कू गुप्ता ने बताया कि इस बार थालियों पर पेंट के बजाय कपड़े के गोटे लगाए गए हैं। छलनी को भी सजाया गया है। उनके मुताबिक, बीते साल की तुलना में इस बार बर्तनों के दाम 40 से 50 रुपए तक बढ़े हैं।
कारोबारी राजेश गुप्ता ने बताया कि फूल का करवा इस बार 1,000 से 1,100 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। बीते साल इसकी कीमत 800 से 900 रुपए प्रति किलो थी।
‘चुनाव आयोग फॉर्म 6, 7 और 8 में बदलाव नहीं कर सकता’; दिल्ली SIR सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली में मतदाताओं के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि चुनाव आयोग फॉर्म 6, 7 और 8 में बदलाव नहीं कर सकता।
कोर्ट ने सवाल उठाया कि जो लोग पहले से ही मतदाता सूची में शामिल हैं, उनसे अपना नाम फिर से दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 क्यों भरवाया जा रहा है? जबकि फॉर्म 6 नए मतदाताओं के लिए होता है।
CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि फॉर्म 6, 7 और 8 तय प्रारूप हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
जब चुनाव नहीं तो डेडलाइन क्यों?
इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे। जजों ने यह भी सवाल किया कि जब निकट भविष्य में राजधानी में कोई चुनाव नहीं होने वाला है, तो चुनाव आयोग 30 अक्टूबर की समय-सीमा (डेडलाइन) तय करने पर क्यों जोर दे रहा है? पीठ ने कहा, ‘नामों को फिर से दर्ज कराने के लिए कोई अंतिम तारीख (कट-ऑफ डेट) तय न करें।’
जजों ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह उन मतदाताओं के लिए कोई आसान समाधान निकाले, जो किन्हीं कारणों से अपना राजिस्त्रेंशन फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे।
पीठ ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति, जिसका नाम पहले मतदाता सूची में था, अब उसमें नहीं है, तो उसे नए मतदाता मानने के बजाय उसकी स्थिति के हिसाब से कोई समाधान निकाला जाना चाहिए।
चुनाव आयोग को मतदाताओं तक पहुंचना चाहिए: SC
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि चुनाव आयोग को केवल इस बात का इंतजार नहीं करना चाहिए कि मतदाता खुद आवेदन जमा करें। इसके बजाय, उसे सीधे मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि आयोग फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के जरिए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया जारी रखे और सबसे आसान समाधान अपनाए। आयोग ने आवेदन जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने के लिए अपनी सहमति जताई है।
बस्ती में पाक्सो के आरोपी को 10 साल की सजा:ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना भी लगा
बस्ती जिले में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते अदालत ने पाक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने अभियुक्त पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पैरवी सेल बस्ती और थाना कोतवाली पुलिस के मजबूत पक्ष की बदौलत 28 अक्टूबर 2026 को अदालत ने यह फैसला सुनाया। 2016 में दर्ज हुआ था नाबालिग से अपराध का मामला पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह मामला 28 दिसंबर 2016 का है। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली में अभियुक्त मोहन पुत्र बुधई (निवासी कलानी गोला, थाना गोरखपुर, जनपद गोरखपुर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नाबालिग से संबंधित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने मजबूत पैरवी कर कोर्ट में पेश किए साक्ष्य मामले की विवेचना पूरी होने के बाद विवेचक ने अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल और थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने न्यायालय के समक्ष मजबूत साक्ष्य और गवाह पेश किए। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला इसी प्रभावी कानूनी पैरवी के परिणामस्वरूप अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (अनन्य न्यायालय, पाक्सो एक्ट) बस्ती ने 28 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त मोहन को दोषी पाते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और ₹20,000 के जुर्माने की सजा सुनाई। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत बस्ती पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने देश के 1.16 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होना तय है।
बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने बैठक में कुल 4 बड़े फैसले लिए, जिनमें महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत (3%) की बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है।
1 जुलाई से लागू होगा बढ़ा हुआ DA
यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। इससे पहले अप्रैल में सरकार ने 2% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह बढ़कर बेसिक सैलरी का 60% हो गया था। इस नए इजाफे के बाद कर्मचारियों की जेब में और ज्यादा पैसे आएंगे।
क्या होता है महंगाई भत्ता?
महंगाई भत्ता वह अतिरिक्त पैसा है, जो सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के बढ़ते खर्चों से मुकाबला करने के लिए देती है। यह पैसा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक तय प्रतिशत होता है।
इसका सीधा असर आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा?
इस बात को ऐसे समझिए कि DA में 3% की इस बढ़ोतरी का मतलब है कि अब कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर पहले से 3% ज्यादा डीए मिलेगा। इससे हर महीने मिलने वाली सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा।
महंगाई के इस दौर में सरकार के इस फैसले से देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। गौरतलब है कि सरकार जल्द ही इसके औपचारिक आदेश जारी कर सकती है, जिसके बाद बढ़ा हुआ पैसा कर्मचारियों के खातों में आना शुरू हो जाएगा।
श्रावस्ती में 22 बीज प्रतिष्ठानों की जांच:24 नमूने लिए गए, स्टॉक रजिस्टर और कैश मेमो नहीं मिलने पर तीन को नोटिस जारी
श्रावस्ती में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने जांच अभियान चलाया। 27 अक्टूबर को जिले की तीनों तहसीलों में 22 बीज प्रतिष्ठानों की जांच की गई। बुधवार शाम 5 से 6 बजे के बीच कृषि विभाग ने अभियान की जानकारी दी। इस दौरान 24 बीज नमूने लिए गए। रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीनों तहसीलों में बनाई गईं संयुक्त टीमें जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर भिनगा, इकौना और जमुनहा तहसीलों में तीन संयुक्त जांच टीमें गठित की गई थीं। इकौना में उपजिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी की टीम ने पांच प्रतिष्ठानों की जांच कर 11 नमूने लिए। कटरा बाईपास स्थित पाण्डेय किसान सेवा केंद्र पर कैश मेमो, बीज स्टॉक रजिस्टर और थोक विक्रेता से मिले बीजों के कैश मेमो उपलब्ध नहीं मिले। इस पर प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। भिनगा में 9 और जमुनहा में 8 प्रतिष्ठानों की जांच भिनगा में उपजिलाधिकारी और उप कृषि निदेशक की टीम ने नौ प्रतिष्ठानों की जांच की और पांच नमूने लिए। वहीं, जमुनहा में उपजिलाधिकारी और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए की टीम ने आठ प्रतिष्ठानों की जांच कर आठ नमूने लिए। यहां दो प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। स्टॉक और वितरण रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश अभियान के दौरान सभी बीज विक्रेताओं को स्टॉक और रेट बोर्ड लगाने के साथ स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और कैश मेमो अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश, 1983 और बीज अधिनियम, 1966 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचीं महिलाएं:लेहरा स्टेशन में चूड़ी, कपड़े, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर लगी कतारें
महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा स्टेशन कस्बे में करवा चौथ पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही। शाम को मुख्य बाजार की दुकानों पर खरीदारी के लिए कतारें लगीं। महिलाओं ने करवा चौथ के लिए चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, साड़ी और पूजन सामग्री खरीदी। कपड़े, श्रृंगार, चूड़ी और मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। इस पर्व पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व है। दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में दिनभर चहल-पहल रही और शाम को भीड़ बढ़ गई। मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर भी महिलाएं पहुंचीं।














