नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी दलों ने दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला। नई संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक निकाले गए इस मार्च को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेकर बस में बैठाया, लेकिन दोनों वहां से उतरकर आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए। इसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी आकाशवाणी कैंपस में धरने पर बैठ गए।
विपक्षी दलों का मार्च नई संसद से चुनाव आयोग तक जाना था। आकाशवाणी भवन से चुनाव आयोग का कार्यालय करीब 270 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी विपक्षी सांसदों को तीन बार रोकने की कोशिश की। इस दौरान राहुल गांधी हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड पर चढ़ते हुए नजर आए। उनके हाथ में ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ लिखा पोस्टर भी दिखाई दिया।
विपक्ष के इस प्रदर्शन को करीब ढाई घंटे हो चुके हैं। चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में पिछले पांच दिनों में यह सातवां प्रदर्शन बताया जा रहा है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























