Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को...

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी हेतु अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर लगवाए गए उच्च गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक तकनीक से युक्त CCTV कैमरे का क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा किया गया निरीक्षण*

0
6

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में जनपद बलरामपुर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वो एवं अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत अन्तर्जनपदीय बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगवाए जा रहे है।

इसी क्रम में थाना रेहरा बाजार क्षेत्रांतर्गत *गोण्डा-बलरामपुर दतौली अन्तर्जनपदीय बार्डर पर लगे उच्च गुणवत्ता वाले अनेक CCTV कैमरे का क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार* द्वारा निरीक्षण किया गया।

CCTV कैमरों के माध्यम से बॉर्डर क्षेत्र से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इससे अपराध की रोकथाम के साथ-साथ किसी भी आपराधिक घटना के घटित होने पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की पहचान करने तथा घटनाओं के अनावरण में सहायता प्राप्त होगी।

पुलिस द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में आवश्यक्तानुसार संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। बैरीकेटिंग के माध्यम से आवश्यकतानुसार वाहनों को रोककर चेकिंग एवं सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें
› क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना हरैया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा सर्किल ललिया के सभी विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,उपजिलाधिकारी सदर व प्रभारी नि0 थाना को0 नगर द्वारा थाना को0 नगर परिसर में प्रभारी निरीO थाना ललिया द्वारा थाना ललिया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई*

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण, संवेदनशील एवं अन्तर्जनपदीय सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, CCTV कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मर्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा समूचे जनपद में ऑपरेशन त्रिनेत्र के दृटिगत उच्च गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक तकनीक से युक्त CCTV कैमरे व्यापक स्तर पर लगवाए जा रहे हैं। आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णत प्रतिबद्ध है।*

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा सर्किल ललिया के सभी विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,उपजिलाधिकारी सदर व प्रभारी नि0 थाना को0 नगर द्वारा थाना को0 नगर परिसर में प्रभारी निरीO थाना ललिया द्वारा थाना ललिया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat