Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम चुनाव आयोग व SIR के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन, अखिलेश-अभिषेक हिरासत में

चुनाव आयोग व SIR के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन, अखिलेश-अभिषेक हिरासत में

0
9

नई दिल्ली। मंगलवार, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे को लेकर INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग कर विपक्षी नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, राहुल गांधी फिलहाल आकाशवाणी भवन परिसर में मौजूद हैं।

प्रदर्शन के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। विपक्षी सांसद चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के दौरान उन्होने पत्रकारों से कहा ‘हमें CEC से मिलाने ले जाया जा रहा है. भाजपा ने कह दिया है बस जा सकती है चुनाव आयोग.’

Follow @mntnewsbharat