Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट CEC ज्ञानेश कुमार की Z प्लस सुरक्षा हुई और मजबूत, विपक्षी दलों...

CEC ज्ञानेश कुमार की Z प्लस सुरक्षा हुई और मजबूत, विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच केंद्र का फैसला

0
0
CEC ज्ञानेश कुमार की Z प्लस सुरक्षा हुई और मजबूत, विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच केंद्र का फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की Z+ सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर दिया है। उनके आवास, चुनाव आयोग कार्यालय और व्यक्तिगत सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली और आगरा स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त के आवासों के बाहर हुए प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह कदम उठाया है।

यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने 27 सितंबर को उनके इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिन्हें पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत रोक दिया था।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

अधिकारियों के मुताबिक, नई मोती बाग कॉलोनी स्थित उनके घर के बाहर और अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉलोनी के बाहर एक पूरी बस में अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है।

निर्वाचन सदन में भी पहरा कड़ा

इसके अलावा दिल्ली के अशोक रोड स्थित चुनाव आयोग के मुख्यालय के भीतर और बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat