एएनआई, हैदराबाद। तेलंगाना के राजन्ना-सिरसिल्ला जिले की एक महिला ने आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने वाले एक एजेंट ने धोखा देकर कर उनके पति को रूसी सेना में भर्ती करा दिया।
उन्हें यूक्रेन सीमा के पास युद्ध क्षेत्र में भेजा गया है। दोमाती रक्षिता ने केंद्र सरकार से अपने पति दोमाती किशन की सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी है।
पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, किशन नौकरी की तलाश में थे और रूस में नौकरी का भरोसा मिलने के बाद उन्होंने सिरसिल्ला शहर में आदित्य मैनपावर से जुड़े एजेंट धरनम श्रीनिवास को 2.5 लाख रुपये दिए थे।
रक्षिता ने बताया कि उनके पति पांच सितंबर 2026 को रूस गए थे, ताकि उन्हें बताई गई नौकरी मिल सके। हालांकि, उनके साथ धोखा हुआ और उन्हें जबरदस्ती रूसी सेना में शामिल करा दिया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि किशन ने फोन पर उनसे संपर्क कर बताया कि उन्हें यूक्रेन सीमा के पास संघर्ष क्षेत्र में भेज दिया गया है।
रक्षिता ने अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा कि जिम्मेदार एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके पति को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। पुलिस ने एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























