Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home दिल्ली टीबी उन्मूलन के बेहद करीब पहुंचा भारत, बीमारी से जंग के लिए...

टीबी उन्मूलन के बेहद करीब पहुंचा भारत, बीमारी से जंग के लिए नड्डा ने की ‘जोश’ पहल की शुरुआत

0
1
टीबी उन्मूलन के बेहद करीब पहुंचा भारत, बीमारी से जंग के लिए नड्डा ने की 'जोश' पहल की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि भारत तपेदिक (टीबी) उन्मूलन का लक्ष्य हासिल करने के बेहद करीब है। उन्होंने बीमारी के खिलाफ जमीनी स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 58,000 से अधिक युवा स्वयंसेवकों वाली ज्वाइंट स्क्वाड फार हेल्थ (जोश) टीमों की शुरुआत की।

भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने कहा कि देश में टीबी के मामलों में 21 प्रतिशत कमी आई है जबकि वैश्विक गिरावट दर 12 प्रतिशत रही। भारत में ट्रीटमेंट कवरेज 92 प्रतिशत है, जबकि वैश्विक आंकड़ा 78 प्रतिशत का है। उन्होंने टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए “आखिरी कोशिश” का आह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कार्यशालाओं और अन्य कार्यक्रमों के जरिये सांसदों, विधायकों, मेयरों और पार्षदों को अभियान से जोड़ा गया है, लेकिन स्वयंसेवकों और जमीनी कार्यकर्ताओं (ग्राउंड वर्कर) की भागीदारी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जोश पहल को युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से चर्चा के बाद तैयार किया गया। इसमें खेल और रक्षा मंत्रालय भी शामिल हैं। जोश टीमों में माई भारत के स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों को जोड़कर जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा और टीबी उन्मूलन अभियान में सामुदायिक भागीदारी मजबूत की जाएगी।

उन्होंने सरकार, समुदायों और नागरिकों से मिलकर इस दिशा में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान का दायरा बचाव के उपायों और जागरूकता से आगे बढ़ेगा। इसमें जांच, निदान, उपचार, सामुदायिक भागीदारी, सक्रिय रूप से मरीजों का पता लगाने और बिना लक्षण वाले टीबी मरीजों की पहचान पर जोर रहेगा।

नड्डा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) से लैस हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और मालिक्यूलर टेस्टिंग जांच में मदद कर सकते हैं। नड्डा ने कहा कि सरकार हर टीबी मरीज को प्रति माह एक हजार रुपये, पोषण सहायता और मुफ्त दवाएं देती हैं।

जोश टीमों को 11 राज्यों के 55 जिलों के सभी ब्लाकों में प्रायोगिक तौर पर काम सौंपा गया है। टीबी मुक्त भारत एप पर उनकी गतिविधियां रियल टाइम में दर्ज होंगी। नड्डा ने बताया कि 67,933 ग्राम पंचायतें पहले ही टीबी-मुक्त घोषित हो चुकी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Follow @mntnewsbharat