Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home दिल्ली फारस की खाड़ी और काला सागर में संघर्षों में अब तक 16...

फारस की खाड़ी और काला सागर में संघर्षों में अब तक 16 भारतीय नाविकों की मौत, केंद्र ने दी जानकारी

0
0
फारस की खाड़ी और काला सागर में संघर्षों में अब तक 16 भारतीय नाविकों की मौत, केंद्र ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी के साथ ही काला सागर क्षेत्र में जारी संघर्षों में अब तक मारे गए भारतीय नाविकों और सुरक्षित निकाले गए भारतीयों के बारे में जानकारी दी है। इन क्षेत्रों में जारी संघर्षों में अब तक 16 भारतीय नाविकों की जान गई है।

पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष में 11 भारतीय नाविकों की जान गई है जबकि जहाजरानी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पांच अन्य लोग काला सागर में मारे गए।

उन्होंने यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि भारत सरकार होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र से 4,232 भारतीय नाविकों को सुरक्षित स्वदेश वापस ला चुकी है।

इसी वर्ष 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज और फारस की खाड़ी के कुछ हिस्सों में जहाजों पर मिसाइल हमले लगातार हो रहे हैं।

अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए पहले दिन के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडरों की मौत हुई थी।

पश्चिम एशिया में स्थित होर्मुज स्ट्रेट एक संकरा समुद्री मार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। जहाजों की आवाजाही के लिए यह एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काला सागर में जारी संघर्ष में 28 फरवरी से अब तक पांच भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि 28 फरवरी से अब तक भारतीय हित के 74 जहाज होर्मुज से गुजरे हैं, जिनमें से 25 भारतीय झंडे वाले थे और बाकी विदेशी झंडे वाले थे। इस समय भारतीय झंडा लगे आठ जहाज होर्मुज क्षेत्र में हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Follow @mntnewsbharat