दीपावली की खरीदारी से लक्ष्मणपुर बाजार में जाम:ट्रैक्टर फंसा, पुलिस ने रास्ता खुलवाया; लोगों को पैदल चलने में हुई परेशानी

0
0

दीपावली की खरीदारी के चलते आज सिरसिया ब्लॉक के लक्ष्मणपुर बाजार चौराहे पर जाम लगा। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हुई। जाम में एक ट्रैक्टर फंस गया था।
पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ता खुलवाया। चौराहे पर दो पुलिसकर्मियों की रोज ड्यूटी लगाई जाती है। आज भी पुलिस बल वहां तैनात था।
धनतेरस के अगले दिन लोग सामान खरीदने बाजार पहुंचे थे। छोटी दिवाली से पहले लोग लाइट और भुरकी-चूरा खरीद रहे थे। आसपास के गांवों से भी लोग बाजार आए, जिससे भीड़ बढ़ गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, चौराहे पर अक्सर जाम लगता है। भारी वाहन आने पर जाम की आशंका और बढ़ जाती है। आज शाम बाजार में जाम ज्यादा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here