महराजगंज में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 51-51 दीप प्रज्वलित कर भारत माता की आरती की गई। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रचारक विनय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक एवं भाजपा सदस्य प्रांतीय परिषद उत्तर प्रदेश धर्मनाथ खरवार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का संदेश देते हुए लोगों से राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम में देवेंद्र दुबे, किशन जायसवाल, दीपक पटेल, जितेंद्र पटेल, कविशंकर पाण्डेय, मिथिलेश अग्रहरि, बबलू सिंह, विपिन मौर्य, शिवम शर्मा, प्रदीप गौड़, विशाल त्रिपाठी, आर्यन सिंह, मयंक मणि त्रिपाठी और सूरज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।
श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में दीपोत्सव:दीप जलाकर उतारी भारत माता की आरती, राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प
और पढ़ें
›
धनतेरस पर जमुनहा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी:सुबह से देर रात तक हुई खरीदारी; सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन और पूजा सामग्री की बिक्री
›
छोटी दीपावली पर शिव मंदिर में लक्ष्मी-गणेश की आरती:अमोढ़ा में महिलाओं ने गाए भक्ति गीत और मंगलगीत
›
श्रावस्ती में पुराने मारपीट मामलों में 4 दोषी करार:पहले केस में 1-1 हजार और दूसरे में 2-2 हजार रुपए जुर्माना
