महराजगंज में मनीषा मैरिज हॉल से पोखरा आवास की ओर जाने वाली सड़क मरम्मत के दो महीने बाद ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सड़क की गिट्टियां उखड़ने और सतह खराब होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि मरम्मत पर सरकारी धन खर्च होने के बावजूद काम की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया।
सुभाष, अजीत, विवेक कुमार और अनवर अली सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों से सड़क की गुणवत्ता जांचने और मानक के अनुसार दोबारा मरम्मत कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने निर्माण में लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की है। उन्हें आशंका है कि समय पर मरम्मत नहीं हुई तो सड़क की हालत और खराब हो सकती है।
BREAKING
NEWS

















