ओस्लो फ्योर्ड। नॉर्वे की नोबेल समिति ने वर्ष 2026 के शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए भारतीय मूल की प्रसिद्ध कानूनविद् और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार प्रमुख 85 वर्षीय नवनेथम नवी पिल्लई को विजेता घोषित किया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान अंतरराष्ट्रीय कानून और शांति को बढ़ावा देने के उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है।
नवी पिल्लई का चुटीला मजाक और ट्रंप की प्रतिक्रिया
पुरस्कार मिलने के बाद तमिल मूल की पिल्लई ने डोनाल्ड ट्रंप पर एक तंज कसते हुए मजाक में कहा कि अगर लोग थोड़ी और तालियां बजाएं, तो शायद वह यह पुरस्कार ट्रंप के साथ साझा कर सकती हैं। इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वकील की पोस्ट साझा की, जिसमें पिल्लई की आलोचना करते हुए इस पुरस्कार का अपमान बताया गया। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि उन्हें यह पुरस्कार अप्रत्यक्ष रूप से 2025 की विजेता मारिया कोरिना मचाडो से मिल चुका है। हालांकि, नोबेल समिति ने साफ कर दिया है कि पुरस्कार न तो साझा किया जा सकता है और न ही किसी को सौंपा जा सकता है।
नोबेल समिति का फैसला और ट्रंप-शरीफ को झटका
ओस्लो में घोषणा करते हुए समिति के चेयरमैन जोर्गेन वाट्ने फ्राइडनेस ने कहा कि पिल्लई ने नरसंहार, युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। वह इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की जज और संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार उच्चायुक्त रह चुकी हैं। इस फैसले से एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप को निराशा हाथ लगी है, जो खुद इस पुरस्कार की मांग कर रहे थे। इसके अलावा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी झटका लगा है, जिन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान ने ट्रंप को इस सम्मान के लिए नामांकित किया है।
भारत का स्पष्ट रुख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि ट्रंप ने दक्षिण एशिया में शांति स्थापित करने और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम में भूमिका निभाई थी। हालांकि, भारत ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि मई 2025 में आतंकवाद के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुश्मनी खत्म करने में किसी भी तीसरे पक्ष की कोई मध्यस्थता या भूमिका नहीं थी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















