गोविंद नगर थाना क्षेत्र में नया पुल के पास शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से रिक्शा चालक श्रीनाथ (70) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर स्थानीय लोगों ने 112 पर सूचना दी। गोविंदपुरी जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
श्रीनाथ गोविंद नगर की कच्ची बस्ती में परिवार के साथ रहते थे। वह रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बेटे इंद्रसेन ने बताया कि शुक्रवार देर रात पिता रिक्शा खड़ा करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान नया पुल के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर परिजन को सूचना दी। इंद्रसेन मजदूरी करते हैं, जबकि उनका छोटा भाई सुनील भी एक फैक्टरी में काम करता है। श्रीनाथ की पत्नी की पिछले साल बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















