पनियरा (महराजगंज) में एक सड़क हादसे में 70 साल की सोनमती देवी घायल हो गईं। उन्हें 102 एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोनमती देवी शनिवार को बैंक के काम से मुजुरी बाजार जा रही थीं। मोहद्दीपुर चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिर गईं और उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत 102 एंबुलेंस को खबर दी। एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0316 पर तैनात ईएमटी नीरज मिश्रा और पायलट हरेराम सिर्फ 15 मिनट में 11 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंच गए। टीम ने महिला को फर्स्ट एड दिया और घायल पैर को सहारा देकर एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ईएमटी ने उनकी हालत पर नजर रखी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में इलाज के बाद, गंभीर हालत देखकर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कप्तानगंज में दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों तक पहुंचना शुरू:नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल, भव्य पंडाल सजे; भक्तों में उत्साह › बहराइच में शौच के लिए गए युवक की तालाब में:पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरे सियाराम, झाड़-झंखाड़ के कारण नहीं बचा पाए › सदर कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर आए दो मामले:दोनों का मौके पर ही समाधान, पुलिस और लेखपाल रहे मौजूद › यूपी:नवरात्र में देवी मंदिरों में गूंजेंगे देवी गीत व दुर्गा सप्तशती का पाठ, प्रमुख मंदिरों में होंगे आयोजन – Up: Devotional Songs And Recitations Of The Durga Saptashati Will Resound In Goddess Temples During Navaratri.“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















