Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम CJP के आरोपो को दिल्ली पुलिस ने बताया झूठा, जारी की वीडियो

CJP के आरोपो को दिल्ली पुलिस ने बताया झूठा, जारी की वीडियो

0
8

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अभिजीत दीपके की हिरासत से जुड़ा वीडियो जारी किया। पुलिस ने कॉकरोच पार्टी से जुड़े आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि हिरासत के दौरान दीपके को हरसंभव मदद देने की पेशकश की गई थी।

इससे पहले CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि अपनी दादी के निधन की खबर मिलने के बाद अभिजीत दीपके ने कई बार पुलिस से अपने कजिन से बात कराने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि अभिजीत को बातचीत करने में मदद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने खुद ही किसी से बात करने से इनकार कर दिया था। अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा कर दिया गया।

उधर, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। इस दौरान करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली पुलिस ने कहा कि जैसे अभिजीत दीपके की दादी के निधन की सूचना मिली। ये दुखद समाचार पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस उनके पास गई और हर प्रकार की मदद के लिए उनसे पूछा गया। फ्लाइट, कॉल या जो भी उन्हें जरूरत हो, संवेदनशील भाव के साथ उनसे पूछा।

yH5BAEAAAAALAAAAAABAAEAAAIBRAA7

उनसे लगातार पूछा गया कि उनकी पैरेंट्स से उनकी बात करा दें, जो उन्होंने मना किया। एकदम से मना किया। उन्हें थोड़ा सोचने का टाइम भी दिया गया। फिर दोबारा मदद के लिए पूछा। सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तथ्य को गलत तरीके से बताया गया है।

Follow @mntnewsbharat