Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश एटीएम लगवाने के नाम पर 2.58 लाख रुपये लिए: गोंडा के पिता-पुत्र...

एटीएम लगवाने के नाम पर 2.58 लाख रुपये लिए: गोंडा के पिता-पुत्र पर मुकदमा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

एटीएम मशीन लगवाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी।

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय निवासी राजेश त्रिपाठी से एटीएम मशीन लगवाने के नाम पर 2.58 लाख रुपये लेने का आरोप है।

.

रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश से दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

राजेश त्रिपाठी (45), पुत्र रामप्यारे त्रिपाठी ने शिकायत में बताया कि गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के सरावा निवासी अरुण मिश्र (40), पुत्र रामललन मिश्र उनके घर आते थे।

कंपनी एटीएम मशीन लगाती है

अरुण ने खुद को हिटाची कंपनी में काम करने वाला बताया और कहा कि कंपनी एटीएम मशीन लगाती है। उन्होंने राजेश को भी मशीन लगवाने का प्रस्ताव दिया और अच्छी कमाई होने की बात कही।

आरोप है कि राजेश ने अरुण मिश्र के बैंक खाते में यूपीआई से कुल 2 लाख 58 हजार रुपये भेजे। इसके बाद काफी समय तक एटीएम मशीन नहीं लगाई गई।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

राजेश ने कई बार मशीन लगवाने या रकम लौटाने को कहा, लेकिन आरोपितों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। राजेश का आरोप है कि रकम मांगने पर उन्हें गाली-गलौज की गई और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया। छावनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 26 नवंबर 2026 को रात 8:38 बजे मुकदमा दर्ज किया।

इसमें अरुण मिश्र और उनके पिता रामललन मिश्र, निवासी सरावा, थाना तरबगंज, जिला गोंडा को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।