गांवों में गोबर से गोवर्धन प्रतिमा बनाकर पूजा हुई:महराजगंज के मिठौरा क्षेत्र में बरियार घास उखाड़ने की परंपरा भी निभाई गई

0
3

महराजगंज के मिठौरा क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव में गोवर्धन पूजा पर गोबर से प्रतिमा बनाकर पूजा की गई। बरियार घास उखाड़ने की परंपरा भी निभाई गई। गांव की कुंवारी लड़कियों ने सुबह गाय के गोबर से गोवर्धन प्रतिमा बनाई। उसे फूल, अक्षत, रोली और दीप से सजाया गया। महिलाओं और लड़कियों ने पूजा कर सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान जमीन में बरियार घास गाड़ने की परंपरा निभाई गई। कुंवारी लड़कियां और महिलाएं घास को जमीन में गाड़कर उसकी रक्षा करती हैं, जबकि बच्चे उसे उखाड़ने की कोशिश करते हैं। मिठौरा, सिंदुरिया, पिपरा सोनाड़ी, पिपरिया गुरु गोविंद राय, मिश्रौलिया और हरखौड़ा समेत अन्य ग्राम सभाओं में भी पूजा हुई। लोगों ने गोबर से गोवर्धन प्रतिमा बनाकर पूजा की और प्रसाद बांटा। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला की याद में मनाई जाती है। इस दिन गाय, गोबर और प्रकृति की पूजा की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here