Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश हैदराबाद में कार के अंदर मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, पत्नी ने...

हैदराबाद में कार के अंदर मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:19 PM (IST)

हैदराबाद के केपीएचबी थाना क्षेत्र में एक खड़ी कार के अंदर 50 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर परचुरी सुधी का शव मिला है। उनकी पत्नी ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. हैदराबाद में कार के अंदर मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव।

  2. मृतक की पहचान 50 वर्षीय परचुरी सुधी के रूप में हुई।

  3. पत्नी ने पुलिस को सूचना दी, मामले की जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। शहर के केपीएचबी पुलिस थाना क्षेत्र में खड़ी कार के अंदर एक शख्स की लाश मिली है। जांच के बाद इसकी पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को हैदराबाद के KPHB पुलिस थाना क्षेत्र में कार के अंदर 50 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव कार के अंदर मिला। जिस कार में उनका शव मिला है वो भी उनका ही बताया जा रहा है।

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

मृतक की पहचान कोंडापुर के रहने वाले परचुरी सुधी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी ने उन्हें खड़ी कार के अंदर देखा। देखने के बाद उन्होंने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। उन्होंने इस घटना के संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई है।

पुलिस केस दर्ज कर शुरू की छानबीन

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोंडापुर के रहने वाले 50 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर परचुरी सुधी अपनी खड़ी कार में मृत पाए गए। उनकी पत्नी ने उन्हें उस हालात में देखा। इसके बाद उन्होंने 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा