हर्रैया में दीपावली से पहले पुलिस ने पैदल मार्च किया:एसपी ने बाजार और प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च; बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर रोक

0
3

बस्ती के हर्रैया में दीपावली से पहले एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार और प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। इसमें भारी पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी, सीओ हर्रैया, एसडीएम हर्रैया और इंस्पेक्टर हर्रैया भी मौजूद रहे। एसपी ने निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस आतिशबाजी का सामान नहीं बेचा जाएगा। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस नजर रखेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। मार्च के दौरान एसपी ने बाजार में मौजूद स्थानीय लोगों से बात की और उनसे मिलजुलकर शांतिपूर्ण ढंग से दीपावली मनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here