कटहरी से गुरली होते हुए खड्डा जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली से तंग आकर इसके जल्द मरम्मत और नए सिरे से निर्माण कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गौरव दुबे ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद पंकज चौधरी को इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपकर सड़क की स्थिति सुधारने की अपील की है।
सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों, स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के आवागमन के लिए एक मुख्य कड़ी है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्थानीय व्यापार, कृषि गतिविधियों और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
उन्होंने सांसद के माध्यम से स्थानीय प्रशासन और संबंधित कार्यदायी संस्था को प्राथमिकता के आधार पर सड़क के चौड़ीकरण व नवनिर्माण का निर्देश देने की मांग की है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में स्थायी राहत मिल सके।
कटहरी-गुरली-खड्डा मार्ग की मरम्मत की मांग:महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को सौंपा ज्ञापन
और पढ़ें
›
वनटांगिया गांवों के 42 परिवारों के दावे लंबित:वनाधिकार प्रमाण पत्र के लिए समिति अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
›
दैनिक भास्कर के खबर का असर:पोखरा-रखिया मार्ग का निर्माण पूरा
›
रक्षा राम यादव किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बने:श्रावस्ती के कंजरवा गांव में बैठक हुई; आंधी-तूफान से फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग
