बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के पगार गांव में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गई। आग से परसपुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी का करीब पांच बीघा गन्ना जल गया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। आसपास के गांवों से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग के पास सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल खड़ी थी।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेतों के बीच गन्ने की फसल की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। धान की कटाई के लिए खेतों में मौजूद किसान भी आग बुझाने में जुट गए।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग रुकने से आसपास की सैकड़ों बीघा फसल जलने से बच गई।
पांच बीघा गन्ना जलने से राजमणि चौधरी को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद किसान चिंतित हैं।
पगार में आग से पांच बीघा गन्ना जला:पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी की फसल राख; ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से आग फैलने से रोकी
और पढ़ें
›
रक्षा राम यादव किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बने:श्रावस्ती के कंजरवा गांव में बैठक हुई; आंधी-तूफान से फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग
›
कटहरी-गुरली-खड्डा मार्ग की मरम्मत की मांग:महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को सौंपा ज्ञापन
›
जमुनहा पीएचसी की 102 एंबुलेंस मल्हीपुर में खड़ी:आठ किमी दूर से पहुंचने में लगता है अतिरिक्त समय, ग्रामीणों ने एंबुलेंस जमुनहा में रखने की मांग की
