श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवानपुर के मजरा लहोर कला में पुराना खड़ंजा कई जगह धंस गया है। ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खड़ंजे की ईंटें जगह-जगह बैठ गई हैं और रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। इससे पैदल चलने वालों और साइकिल व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को भी रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि मुनवर गांव के लोग भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से खड़ंजे की मरम्मत नहीं हुई है। जावेद अहमद, मोहम्मद हफीज, शरीफ, राशिद, छोटू आलम और गुड्डू ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से खड़ंजे की मरम्मत कराने की मांग की है।
BREAKING
NEWS

















