महाराजगंज जिले के मिठौरा विकासखंड के मुजहना बुजुर्ग गांव में टूटी सड़क और खराब नाली से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क खराब होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात में सड़क पर पानी भर जाता है। इससे राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। नाली खराब होने से पानी की निकासी भी नहीं हो पाती।
चतुरी उर्फ खेली, ठेगू, उमेश, अनिरुद्ध भारती, ओम प्रकाश और अन्य ग्रामीणों ने समस्या को लेकर विरोध जताया। उन्होंने संबंधित विभाग और अधिकारियों से सड़क व नाली का निर्माण जल्द कराने की मांग की।
BREAKING
NEWS

















