नई दिल्ली। मौसम 16 सितंबर 2026: देश में मानसून के अंतिम दौर में मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कल यानी 16 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों और किसानों को समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पूर्वी और उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए, इस इलाके में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, सघन जंगल वाले इलाके में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई है।
वहीं, इस बीच उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवा से लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 16 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
देश के 25 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 16 सितंबर को देश के 25 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। किसानों के फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
दिल्ली NCR
दिल्ली(16 सितंबर-मध्यम बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 16 सितंबर को मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्त्र प्रदेश
यूपी(16 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गाजियाबाद, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, संतकबीर नगर, खेरी, बहराइच, कन्नौज, गोंडा, देवरिया, मिर्जापुर, बांदा, फतेहपुर आजमगढ़, जालौन, झांसी, अंबेदकर नगर, बलिया, सहारनपुर, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार
बिहार (16 सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): जहानाबाद, पटना, सिवान, गोपालगंज, गया, पटना, बक्सर, रोहतास, बांका, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बेगूसराय मुंगेर, लखीसराय, और खगड़िया, में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
झारखंड
झारखंड(16 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): दुमका, बोकारो, हजारीबाग, रांची, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, पलामू, चतरा, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और देवघर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में कल 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (16 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, चमोली, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुद्र प्रयाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
हिमाचल
हिमाचल (16 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): चंबा, किन्नौर, मंडी, ऊना, कांगड़ा, सोलन, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और शिमला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (16 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, अनंतनाग, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, बांदीपोरा, जम्मू और राजौरी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(16 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, बीरभूम, अलीपुरद्वार, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, नादिया, कालिम्पोंग, मालदा, दुर्गापुर, हावड़ा, दुर्गापुर और जलपाईगुड़ी में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब
पंजाब (16 सितंबर-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): बठिंडा, फरीदकोट, लुधियाना, अमृतसर, संगरूर, पठानकोट, बरनाला, गुरदासपुर और कपूरथला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान
राजस्थान (16 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): टोंक, अजमेर, अलवर, जैसलमेर, जयपुर, बाड़मेर, भरतपुर, कोटा, डूंगरपुर, फलोदी, डीडवाना, जोधपुर और पाली में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (16 सितंबर- बारिश-तूफान का अलर्ट): देवास, बेतुल, हर्दा, धार, विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया, सिवनी, मांडला, होशंगाबाद और जबलपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(16 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सूरजपुर, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, धमतरी, बेमेतरा, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
ओडिशा
ओडिशा(16 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): भुवनेश्वर, पुरी, सुंदरगढ़, संबलपुर, नौपाड़ा और मयूरभंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र (116 सितंबर- तेज बारिश की चेतावनी): पालघर, ठाणे, धुले, नासिक, राजकोट, अहमदाबाद, गढ़चिरौली और नंदुरबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, मुंबई में कल यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
गुजरात
गुजरात (16 सितंबर-भारी बारिश की चेतावनी): आनंद, अरावली, महिसागर, दाहोद, खेड़ा, पंचमहल, सबरकांठा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।




















