BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पारिवारिक कलह के बाद व्यक्ति का शव फंदे लटका मिला:श्रावस्ती के टड़वा...

पारिवारिक कलह के बाद व्यक्ति का शव फंदे लटका मिला:श्रावस्ती के टड़वा महंत गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के टड़वा महंत गांव में मंगलवार रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि यह घटना पारिवारिक कलह के बाद हुई। सूचना मिलने पर इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान टड़वा महंत गांव निवासी रामानुज (40) पुत्र बरसाती के रूप में हुई है। परिजनों ने मंगलवार को घर के कमरे में रामानुज का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, रामानुज की ससुराल खरगूपुर थाना क्षेत्र के असूधा गांव में है। दो-तीन दिन पहले उसकी पत्नी के भाई घर आए थे। इस दौरान रामानुज का उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वे रामानुज की पत्नी को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद मंगलवार को रामानुज का शव कमरे में मिला। इस घटना के बाद गांव में कई तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इकौना के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here