पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के तबादले के बाद सोनौली के थानाध्यक्ष रहे महेंद्र कुमार मिश्रा को श्यामदेउरवा थाने की कमान सौंपी गई है। नए थानाध्यक्ष ने मंगलवार को थाने पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में काम किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी और अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। कोई भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील भी की।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्यामदेउरवा थाने में महेंद्र कुमार मिश्रा ने संभाला कार्यभार:बोले- कानून-व्यवस्था प्राथमिकता, पीड़ितों...





















