Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत अहिंदी भाषी बलकार्मिकों के लिए हिंदी शब्दकोश प्रतियोगिता...

हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत अहिंदी भाषी बलकार्मिकों के लिए हिंदी शब्दकोश प्रतियोगिता आयोजित

 

भिनगा, 22 सितंबर 2026।

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में दिनांक 21.09.2026 से 04.10.2026 तक आयोजित किए जा रहे हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत दिनांक 22.09.2026 को अहिंदी भाषी क्षेत्र के बलकार्मिकों के लिए हिंदी शब्दकोश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बलकार्मिकों में राजभाषा हिंदी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना, हिंदी शब्दावली के ज्ञान को समृद्ध करना तथा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में बलकार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी हिंदी शब्दावली, भाषाई ज्ञान एवं दक्षता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी श्री पीयूष सिन्हा, उप कमांडेंट सहित निर्णायक मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

62वीं वाहिनी द्वारा हिंदी पखवाड़ा-2026 के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से बलकार्मिकों को राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

संबंधित खबरें
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में देवीपाटन मंडल के समस्त जनपदों में प्रमुखता से हो रहा कार्य* *आईजीआरएस पर देवीपाटन मंडल का दबदबा कायम, लगातार सातवीं बार प्रदेश में प्रथम* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat