BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को...

श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान

0
21

 

 

श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने आज अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, श्रावस्ती से फोन पर वार्ता कर जनपद में विद्युत व्यवस्था बहाल न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।उन्होंने कहा कि बारिश रुके हुए लगभग एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अभी भी श्रावस्ती के करीब 80 प्रतिशत गांवों में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। शुरुआती समय में विद्युत व्यवस्था बाधित होना दैवीय आपदा का परिणाम हो सकता है, लेकिन अब लगातार हो रही देरी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े करती है।

मसूद आलम खान ने कहा कि बिजली न होने से किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र, शिक्षक, छोटे व्यापारी और आम नागरिक सभी प्रभावित हो रहे हैं। गांवों में घरेलू काम से लेकर खेती-किसानी, पढ़ाई और छोटे-छोटे कारोबार तक प्रभावित हैं, लेकिन सरकार और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम  आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* और पढ़ें

उन्होंने बताया कि उन्होंने लखनऊ में एमडी पावर कॉरपोरेशन से भी फोन पर बात की है और श्रावस्ती की विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य कराने की मांग की है।मसूद आलम खान ने अधिशासी अभियंता से कहा कि जनता में भारी नाराजगी है। यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई और श्रावस्ती की जनता सड़कों पर उतरने का निर्णय करती है, तो मैं भी जनता के हक, अधिकार और न्याय के लिए उसके साथ सड़कों पर उतरूंगा।

उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग के पास पर्याप्त विद्युत पोल उपलब्ध नहीं हैं और उनके पास बजट नहीं है और विभाग अपनी क्षमता के अनुसार काम करने में सक्षम नहीं है, तो मैं अपने निजी खर्च से एक हजार बिजली के पोल खरीदकर देने को तैयार हूं। बिजली विभाग उन्हें लगाकर 24 घंटे के भीतर विद्युत व्यवस्था बहाल करे।

और पढ़ें
› पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* › बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद* › थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*

श्रावस्ती की जनता को बिजली चाहिए, आश्वासन नहीं। अब और देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

 

*मसूद आलम खान*

राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी

*290 विधानसभा, श्रावस्ती*

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat