कोल्हुई कस्बे में फर्जी आधार, निर्वाचन और पैन कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ ऑनलाइन सेंटर मिनटों में ये दस्तावेज तैयार कर देते हैं और इसके बदले मोटी रकम वसूलते हैं। लोटन रोड स्थित एक ऑनलाइन सेंटर पर भी ऐसी चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियां महिलाओं के समूह बनाकर लोन देती हैं। आरोप है कि लोन न चुकाने वाले कुछ लोगों के लिए पहचान बदलने या नए दस्तावेज बनवाने की कोशिश की जाती है। फर्जी दस्तावेज बनाने के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति के आधार या EPIC नंबर का भी गलत इस्तेमाल होने की बात सामने आ रही है। ऐसे मामलों में असली दस्तावेज धारकों को परेशानी हो सकती है। कभी-कभी ऐसे मामले भी दिखते हैं, जहां व्यक्ति कहता है कि उसने कोई लोन नहीं लिया, जबकि उसकी पहचान पर लोन दर्ज दिखता है। नेपाल सीमा से सटे इस इलाके में दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल को देखते हुए निष्पक्ष जांच जरूरी है। हालांकि, पूरा मामला जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
कोल्हुई में बन रहे फर्जी आधार, पैन और वोटर कार्ड:माइक्रोफाइनेंस लोन में हो रहा दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल, ऑनलाइन सेंटर पर आरोप
और पढ़ें
›
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जर्जर:लालपुर चंदा झार के जनकपुर में जगह-जगह टूटी, राहगीर परेशान
›
इकौना के मिस्त्री पुरवा में कच्ची सड़क पर भरा पानी:स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी, समाधान की मांग
›
पुलिस ने136 टेट्रा अवैध शराब के साथ 3 आरोपी पकड़े:बस्ती में अवैध देशी शराब बेच रहे थे, आबकारी एक्ट में केस दर्ज
›
लोहारनपुरवा में 8 माह से नाली साफ नहीं:गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान; सफाईकर्मी पर लापरवाही का आरोप, बीमारी का डर
संबंधित खबरें












































