*
पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आज दिनांक 03.10.2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं कल्याण के दृष्टिगत कंबल वितरित किये गये । उन्होंने कर्मचारियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया ।
इस दौरान डीआईजी श्री अशोक कुमार द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, समय-समय पर नियम कानून से इतर उनके हितार्थ कार्य करने एवं उनके मनोबल को बनाए रखने की भी आवश्यकता होती है । इस पहल का उद्देश्य पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा उनके मनोबल को बढ़ाना रहा ।







































