*घटना का संक्षिप्त विवरण* वादी श्री नवीन मिश्रा पुत्र स्व0 महेश्वर प्रसाद मिश्रा नि0 झारखण्डी मन्दिर के सामने थाना कोतवाली नगर जनपद द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर में घुसकर गैस सिलेण्डर, जूस निकालने वाली मशीन व दो हजार नगद चोरी कर लिया गया है, उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात व्यक्ति विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार मिश्रा थाना को0 नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में-
आज दिनांक- 03.10.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/2026 धारा 305(A), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सादिक अली पुत्र हसमत अली निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम विशुनापुर के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः*-
1. सादिक अली पुत्र हसमत अली निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर
*बरामदगी* – एक अदद भारत गैस सिलेन्डर व एक अदद जूसर मशीन एल्यूमिनियम की व 1500 रुपये नगद
*गिरफ्तार करने वाली टीमः*-
3. उ0नि0 प्रीति वर्मा
4. हे0का0 पंकज तिवारी
5. का0 मो0 असलम
















