*
*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध श्रावस्ती पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चंद्रकेश सिंह* के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी इकौना *श्री भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा *श्री विसुनदेव पाण्डेय* के नेतृत्व में थाना सोनवा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से अपहरण के मामले में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 12.10.2026 को वादी निवासी थाना क्षेत्र सोनवा, जनपद श्रावस्ती द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सोनवा पर तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 173/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 13.10.2026 को अपहृता को बरामद किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस एवं 11/12 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त शाहिद शाह का नाम प्रकाश में आया।
दिनांक 20.10.2026 को उ0नि0 *श्री गौरव सिंह* मय हमराह हे0का0 *जितेन्द्र यादव* द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त *शाहिद शाह पुत्र सलीम शाह निवासी नासिरगंज महादेवा, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती* को सोनवा स्टोर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर नियमानुसार मा0 न्यायालय भिनगा के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. शाहिद शाह पुत्र सलीम शाह, निवासी नासिरगंज महादेवा, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी का स्थान-*
सोनवा स्टोर, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री गौरव सिंह, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।
2. हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।











