Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू नहीं:भवन तैयार, लेकिन...

महराजगंज में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू नहीं:भवन तैयार, लेकिन हैंडओवर, उपकरण और डॉक्टरों की तैनाती बाकी

0
8

महराजगंज के जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बना 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) अब तक शुरू नहीं हुआ है। भवन तैयार है, लेकिन उपकरण लगाने और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती बाकी है। यह यूनिट प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत बनाई गई है। इसका मकसद सड़क हादसों, हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और गंभीर संक्रमण के मरीजों का इलाज करना है, ताकि उन्हें दूसरे जिले न भेजना पड़े। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और उपकरणों के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि स्टाफ मिलते ही यूनिट शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, कार्यदायी संस्था ने भवन स्वास्थ्य विभाग को औपचारिक रूप से नहीं सौंपा है। शासन स्तर पर तकनीकी मंजूरी से जुड़ी फाइलें भी अटकी हैं। इसी वजह से यूनिट शुरू नहीं हो सकी है। व्यवसायी देवेंद्र मणि त्रिपाठी और समाजसेवी पशुपतिनाथ गुप्ता ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है। दोनों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) से मिलकर यूनिट जल्द शुरू करने की मांग की है। पशुपतिनाथ गुप्ता और दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए आने वाले लोगों का कहना है कि यूनिट शुरू होने पर गंभीर मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर नहीं भेजना पड़ेगा। आंकड़ों के मुताबिक, जिले से हर महीने गंभीर मरीज इलाज के लिए गोरखपुर जाते हैं। दूरी और एंबुलेंस के इंतजार के कारण मरीजों की हालत बिगड़ने का खतरा रहता है। निजी अस्पतालों का खर्च गरीब परिवारों के लिए उठाना मुश्किल है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में हर माह लगभग 100 गंभीर मरीजों को क्रिटिकल बीमारियों की वजह से मजबूरन गोरखपुर जाना पड़ता है। कई बार रास्ते की दूरी या एंबुलेंस के इंतजार में मरीजों की जान पर बन आती है, वहीं निजी अस्पतालों का भारी-भरकम खर्च उठाना गरीब परिवारों के बस की बात नहीं है। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व शासन से मांग की है कि कागजी औपचारिकताओं को अविलंब पूरा कर इस महत्वपूर्ण यूनिट का संचालन शुरू कराया जाए, ताकि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी मिल सके और आम जनता को राहत मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

BREAKING NEWS
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }