Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर में CHC को जाने वाला बाईपास मार्ग जर्जर:एंबुलेंस और मरीजों को...

मल्हीपुर में CHC को जाने वाला बाईपास मार्ग जर्जर:एंबुलेंस और मरीजों को परेशानी, 2 किमी सड़क बनाने की मांग तेज

0
12

श्रावस्ती के मल्हीपुर-जमुनहा मार्ग पर LBS इंटर कॉलेज के पास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मल्हीपुर को जाने वाली सड़क खराब होकर गड्ढों से भर गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 2 किलोमीटर लंबी यह सड़क कई महीनों से टूटी है। बड़े गड्ढे और उखड़ी गिट्टियों के कारण एंबुलेंस, मरीजों व स्कूली बच्चों को दिक्कत होती है। CHC मल्हीपुर को सीधे जोड़ने वाले इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों मरीज, परिजन, स्टाफ और एंबुलेंस गुजरते हैं। सड़क खराब होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देर होती है, हादसे भी होते हैं। बारिश में यहां पानी भर जाता है। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस 2 किलोमीटर खराब रास्ते को जल्द दोबारा बनाया जाए। इससे आना-जाना आसान होगा और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here