ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी में मरीज पहुंचे:महराजगंज जिला अस्पताल में खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

0
1

महराजाजगंज जिला अस्पताल में ओपीडी बंद रहने से मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी विभाग पहुंच रहे हैं। रविवार को वहां मरीजों की भीड़ रही। खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
मौसम में बदलाव के साथ जिले में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को गले में खराश की शिकायत भी है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मौसमी बीमारियों से परेशान हैं।
मरीज और उनके परिजन इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं। डॉक्टर महेश प्रजापति ने बताया कि मौसम बदलने से खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश के मरीज बढ़ रहे हैं।
उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय से डॉक्टर से सलाह लेने की बात कही। ओपीडी बंद रहने के दौरान इमरजेंसी विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here