श्रावस्ती के जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार को एक मारुति कार बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर कार पर गिरा, जिससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लॉर्ड कृष्णा इंटर कॉलेज के पास हुआ।
घायलों की पहचान परसोहनी निवासी अयूब, शब्बीर और मैफूज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया।
वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने तीनों को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और टूटे खंभे को हटवाया, जिसके बाद यातायात फिर से शुरू हुआ।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS












