Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बृजमनगंज में दो बाइकों की टक्कर से तीन घायल:तीसरी बाइक भी चपेट...

बृजमनगंज में दो बाइकों की टक्कर से तीन घायल:तीसरी बाइक भी चपेट में आई; घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया

0
0

शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बृजमनगंज के अवधनगर मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर के बाद वे तीसरी बाइक से जा भिड़ीं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बाइक नंबर UP56Y9351 पर सवार शिवा (19) मिश्रौलिया से बृजमनगंज मार्केट जा रहे थे। वे महेंद्र के बेटे हैं और मिश्रौलिया टोला दिनापुर के रहने वाले हैं।
दूसरी बाइक नंबर UP56BL1777 पर राकेश (25) और दुर्गेश (करीब 23) सवार थे। राकेश भोला के बेटे और दुर्गेश अवधेश के बेटे हैं। दोनों वार्ड नंबर 10, अहिल्या बाई नगर, हरनामपुर के रहने वाले हैं। वे बृजमनगंज से मिश्रौलिया जा रहे थे।
अवधनगर मोड़ पर दोनों बाइकों की टक्कर हुई। इसके बाद वे बाइक नंबर UP51BZ1148 से टकरा गईं। हादसे में राकेश, दुर्गेश और शिवा घायल हुए। घटना आरबी पब्लिक स्कूल के पास हुई।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घायलों को सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। उनकी हालत सामान्य है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।