श्रावस्ती के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति के बाद विद्यालय आवंटन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि शिक्षकों को उनकी पसंद के स्कूल में तैनाती दिलाने के नाम पर उनसे अवैध तरीके से रकम मांगी जा रही है। शुक्रवार शाम इस तरह की शिकायतें सामने आने के बाद विभाग में हलचल मच गई। मामले में ब्लॉक स्तर पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो यह पदोन्नति के बाद विद्यालय आवंटन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता का मामला होगा। डीएम ने शिकायतों का लिया संज्ञान जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने भी इस तरह की शिकायतें मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें अन्य स्रोतों से भी ऐसी सूचनाएं मिली हैं। मामले को संज्ञान में लिया गया है। बीएसए की रिपोर्ट मिलने के बाद उच्चाधिकारियों की समिति गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मनचाहे स्कूल में तैनाती के नाम पर वसूले के आरोप:श्रावस्ती डीएम बोले- बीएसए की रिपोर्ट के बाद गठित होगी जांच समिति
BREAKING
NEWS

















