महराजगंज के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने 70 हजार रुपये वापस दिला दिए। पीड़ित के खाते से यूपीआई के जरिए यह रकम निकाली गई थी। पुलिस का धन्यवाद किया। नारायणपुर गांव के दीपक कुमार गुप्ता ने 28 फरवरी 2025 को 70 हजार रुपये की ठगी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई थी। सिन्दुरिया पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रकम होल्ड करा दी। MRM पोर्टल के जरिए कार्रवाई पूरी होने के बाद 10 और 29 सितंबर 2026 को दीपक के खाते में 70 हजार रुपये वापस आ गए। यह कार्रवाई एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी और साइबर हेल्प प्रभारी योगेन्द्र कुमार की टीम ने की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे ठगी की रकम को समय रहते रोका जा सकता है और वापस दिलाने में मदद मिलती है।
महराजगंज में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले:पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दिलाई पूरी रकम वापस
और पढ़ें
संबंधित खबरें












