BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती के कप्तानगंज में 5 दिन से बिजली ठप:पोखरा बाजार से नगहरा...

बस्ती के कप्तानगंज में 5 दिन से बिजली ठप:पोखरा बाजार से नगहरा तक सप्लाई बंद, कारोबार पर असर


बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक में आंधी के पांच दिन बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। पोखरा बाजार से नगहरा तक अभी तक बिजली नहीं आई है। इससे ग्रामीण, दुकानदार और कारोबारी सभी परेशान हैं। पोखरा क्षेत्र में अस्पताल, बैंक, जनता इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय जैसे कई संस्थान हैं। यहां बड़ी संख्या में दुकानें भी चलती हैं। बाजार होने से आसपास के गांवों से लोग रोज आते हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों राजू सोनी, संजय, गोला सिंह, असलम, विनोद और रमेश गुप्ता ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली नहीं होने से घरेलू कामकाज और दुकानों पर असर पड़ रहा है। आंधी में कई बिजली के पोल और तार टूट गए थे। जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार सरोज ने बताया कि बिजली कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे हैं। खराब हुई बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित खबरें