श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक के बेलवा खतीफ गांव में 60 साल की फुलवा देवी मुश्किल से जीवन बिता रही हैं। उन्हें अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। फुलवा देवी के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनके पास सिर्फ एक घास-फूस का छप्पर है, जिसमें वह रहती हैं और खाना बनाती हैं। चूल्हे के धुएं से उनकी आंखों में परेशानी होती है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन या वृद्धा पेंशन जैसी कोई सुविधा नहीं मिली है। इस उम्र में वह मजदूरी भी नहीं कर सकतीं। फुलवा देवी ने प्रशासन से आवास और पेंशन की मांग की है ताकि उनका बाकी जीवन आसानी से कट सके।
और पढ़ें
संबंधित खबरें












