BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विधायक निधि से लगी स्ट्रीट लाइट तीन माह से गायब:शिकारगढ़ में अंधेरे...

विधायक निधि से लगी स्ट्रीट लाइट तीन माह से गायब:शिकारगढ़ में अंधेरे से लोग परेशान, मरम्मत के लिए ले जाने के बाद नहीं लौटी

0
2

महराजगंज के बृजमनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत शिकारगढ़ में विधायक निधि से लगाई गई स्ट्रीट लाइट पिछले तीन माह से गायब है। ग्रामीणों के अनुसार, खराब होने के बाद कार्यदाई संस्था इसे मरम्मत के लिए ले गई थी, लेकिन अब तक वापस नहीं लगाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइट नहीं होने से रात में गांव में अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। लंबे समय से लाइट नहीं लगने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराकर वापस लगाया जाए, ताकि रात में उन्हें पर्याप्त रोशनी मिल सके।

संबंधित खबरें