श्रावस्ती के अमारेभरिया गांव में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा से किसानों को नुकसान हुआ है। गन्ने और धान की खड़ी फसलें जमीन पर गिर गई हैं। तेज हवा के कारण धान की पकने को तैयार फसलें खेतों में बिछ गई हैं, जबकि गन्ने के पौधे टूटकर गिर गए हैं। खेतों में पानी भर जाने से फसलों के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन मौसम खराब होने से उनकी मेहनत बेकार हो गई। कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, जिससे वे अब आर्थिक परेशानी में हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का मुआवजा और फसल बीमा का लाभ देने की मांग की है।
और पढ़ें
संबंधित खबरें











































