लगातार बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में बिजली पर बुरा असर पड़ा है। कई गांवों में तीन-चार दिन बाद भी बिजली नहीं आ पाई है, जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। बारिश और तेज हवाओं से कई जगह बिजली के खंभे गिर गए हैं, लाइनें भी खराब हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक मरम्मत नहीं हुई, गांवों में अंधेरा छाया है। बिजली न होने से किसानों और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी रुक गई है। पंखे बंद हैं, उमस-गर्मी से लोग परेशान हैं। रात में मच्छरों से बच्चों-बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। बच्चों की पढ़ाई और मोबाइल चार्जिंग जैसे काम भी रुके हैं। खेतों में गिरे खंभों-खराब लाइनों से खेती के काम भी रुके हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द मरम्मत कराने और बिजली चालू करने की मांग की है।
और पढ़ें
संबंधित खबरें












































