BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चिरैया मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, सवार घायल:जमुनही निवासी संतोष कुमार...

चिरैया मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, सवार घायल:जमुनही निवासी संतोष कुमार को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया

0
10

श्रावस्ती के जमुनहा-बहराइच मार्ग पर चिरैया मोड़ के पास गुरुवार रात एक बाइक हादसे में जमुनही निवासी संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। संतोष कुमार चिरैया गांव किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उन्हें कई चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट सुजीत तिवारी और ईएमटी अरविंद कुमार पांडे ने घायल संतोष को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया।

संबंधित खबरें