BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
Home देश UP में चुनावी ताल ठोकेंगे असदुद्दीन ओवेसी:अवध से करेंगे दौरों की शुरूआत,...

UP में चुनावी ताल ठोकेंगे असदुद्दीन ओवेसी:अवध से करेंगे दौरों की शुरूआत, पश्चिम की 70 सीटों पर करेंगे चुनावी रैली

0
9
UP में चुनावी ताल ठोकेंगे असदुद्दीन ओवेसी:अवध से करेंगे दौरों की शुरूआत, पश्चिम की 70 सीटों पर करेंगे चुनावी रैली

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 20 सितंबर से यूपी में लगातार चुनावी दौरे और जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। वह अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। ओवैसी के दौरों को लेकर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने मेरठ के बैजल भवन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि ओवैसी सितंबर में कानपुर, श्रावस्ती और आजमगढ़ का दौरा करेंगे। इसके बाद पश्चिमी यूपी में उनके दौरों की शुरुआत होगी। सपा पर लगाया मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप शादाब चौहान ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 34 साल से सपा ने मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल किया, लेकिन बदले में उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों को राजनीतिक भागीदारी, सम्मान और सुरक्षा भी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चलते हुए भाजपा से मिलकर मुसलमानों को राजनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द प्रत्याशियों की घोषणा करेगी AIMIM AIMIM ने मेरठ समेत अन्य जिलों में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में किठौर विधानसभा सीट से फुरकान चौधरी का आवेदन मिला है। पार्टी के मुताबिक, तय प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जल्द ही प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। प्रेसवार्ता में फुरकान चौधरी, फहीम चौधरी और शुऐब त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। असुद्दीन ओवेसी के ये हैं प्रस्तावित कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here